{"_id":"613665328ebc3e59cd6ca3d7","slug":"land-should-be-marked-soon-for-new-ground-udhampur-news-jmu243083949","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए मैदान के लिए जल्द चिह्नित की जाए जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए मैदान के लिए जल्द चिह्नित की जाए जमीन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। उपराज्यपाल के सलाहकार फारूक खान ने सोमवार को जन संपर्क अभियान के तहत उधमपुर का दौरा किया। इस दौरान जहां समस्याओं को सुना वहीं स्पोर्ट्स स्टेडियम का भी जायजा लिया। इस दौरान डीसी को शहर में नए मैदान के लिए जमीन चिह्नित करने और होल सेल सब्जी मंडी के विस्तारीकरण के लिए भी भूमि अधिग्रहण के निर्देश दिए।
जन संपर्क अभियान के तहत सरकार की तरफ से लगातार कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिसके तहत अधिकारी लोगों तक पहुंच कर समस्याओं को सुन रहे हैं और इनका समाधान भी निकाल रहे हैं। सुबह करीब साढ़े 11 बजे सलाहकार डीसी कार्यालय के कांफ्रेंस हाल में पहुंचे, जहां व्यापार मंडल, एसोशिएट आफ चैंबर आफ कामर्स सहित कई प्रतिनिधिमंडल पहले से ही मौजूद थे। चैंबर आफ कामर्स के शिष्टमंडल ने सलाहकार को बताया कि जिले में खेल सुविधाएं न के बराबर हैं। कई माह से मरम्मत के कार्य के चलते स्टेडियम बंद पड़ा है और खिलाड़ी परेशान हैं। वेयर हाउस और ट्रांसपोर्ट नगर की सुविधा नहीं होने से व्यापारी परेशान है।
होल सेल सब्जी मंडी भी छोटी पड़ने लगी है। सलाहकार ने डीसी को नए मैदान के लिए जमीन चिह्नित करने और होल सेल सब्जी मंडी के विस्तार के लिए साथ की जमीन का अधिग्रहण करने के निर्देश दिए। मुस्लिम वेलफेयर सोसाइटी के सदस्यों ने ग्रामीण इलाकों में पानी की किल्लत को रखा। बताया कि कई इलाकों में कई माह से पानी की सप्लाई बंद हैं और लोग परेशान हैं। इसी तरह से बार एसोसिएशन के शिष्टमंडल ने चैंबर की मांग की।
विज्ञापन
व्यापार मंडल के शिष्टमंडल ने शहर की समस्याओं को रखा है। जितेंद्र वरमानी ने बताया कि फारूक खान के पास खेल विभाग और इसी से संबंधित मांगों को रखा है। शहर में सबसे अधिक परेशानी खेल सुविधाओं की है। इसी तरफ विशेष तौर पर ध्यान देने की जरूरत है। इसके साथ बस अड्डे के विस्तार की मांग की है। बस अड्डा के साथ ही एक सरकारी स्कूल है। अगर इस स्कूल को दूसरे स्थान पर स्थानांतरित कर दिया जाए तो बस अड्डे का विस्तार हो जाएगा। इसके साथ व्यापारियों की मांगों को रखा गया है। इसी तरह से डीडीसी चेयरमैन लाल चंद ने ग्रामीण इलाकों की बिजली, पानी, सड़क व अन्य कई तरह की समस्याओं को रखा।
आईआईटी जम्मू या सिविल इंजीनियर करेंगे पैवेलियन इमारत की जांच
फारूक खान ने डीसी व शहरवासियों के साथ सुभाष स्टेडियम का दौरा कर विकास कार्यों का जायजा लिया। इसके बाद कहा कि पैवेलियन का निर्माण कार्य स्थानीय ठेकेदार कर रहा था और उसने पूरी तरह से काम खराब कर दिया। लोगों की मांग के बाद करीब दस वर्ष पहले इसका काम बंद करवाया गया था। लोगों की शिकायतें मिलने के बाद आईआईटी रुढ़की को इसकी जांच की अपील की थी, लेकिन जांच के लिए इतनी अधिक राशि की मांग हो रही है, जिसे देना संभव नहीं है। इसलिए आदेश जारी किया है कि इसकी जांच आईआईटी जम्मू से करवाई जाए। अगर आईआईटी जम्मू भी इसकी जांच नहीं करता है तो सरकारी सिविल इंजीनियर से इसकी जांच कर आगे का निर्णय लिया जाएगा। स्पोर्ट्स काउंसिल को स्टेडियम में पैवेलियन की इमारत के बारे में बाद में सोचे सबसे पहले स्टेडियम के मैदान को तैयार करने का काम शुरू करने के निर्देश दिए।