{"_id":"680fe23bf943beafa20162a4","slug":"labour-going-to-srinagar-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-122716-2025-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: बाहरी राज्यों के श्रमिक बिना खाैफ श्रीनगर हो रहे रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: बाहरी राज्यों के श्रमिक बिना खाैफ श्रीनगर हो रहे रवाना
विज्ञापन
शहर के जखैनी चौक के समीप राजमार्ग किनारे विश्राम करते उत्तर प्रदेश से श्रीनगर जा रहे प्रवासी श्
-बोले, किसी तरह का खौफ नहीं, भारतीय सेना पर पूरा भरोसा
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। पहलगाम आतंकी हमले के बाद जम्मू-कश्मीर में हालात सामान्य हो रहे हैं। बाहरी राज्यों से आए श्रमिक फिर से श्रीनगर का रुख करने लगे हैं। इनका कहना है कि उन्हें सेना पर पूरा भरोसा है। किसी तरह का खौफ नहीं हैं। भारतीय सेना चुन-चुन कर आतंकियों का सफाया कर रही है। कश्मीर भारत का मस्तक है। अपने ही देश में हमें किस बात का डर। उत्तर प्रदेश से परिवार सहित श्रीनगर जा रहे बनवारी लाल, मुकुंद लाल, सोनू व अन्य ने उधमपुर में राजमार्ग पर विश्राम के दौरान बताया कि उनके साथ पूरा गांव कश्मीर में रोजगार के लिए जा रहा है। हर साल गर्मी शुरु होते वे श्रीनगर में आजीविका कमाने के लिए जाते हैं और सर्दी शुरू होने पर लौट आते हैं। बीते लगभग पांच साल से परिवार के साथ श्रीनगर जा रहे हैं। पहलगाम हमले के बाद बने हालात पर उन्होंने कहा कि हर जगह कुछ असामाजिक तत्व होते हैं, जो समाज की शांति में खलल डालते हैं। श्रीनगर में इन्हें आतंकी कहा जाता है। हमारी सेना इनका चुन-चुन सफाया कर रही है।
उनका कहना था कि हम हर साल श्रीनगर जाते हैं और बेखौफ होकर काम करते हैं। स्थानीय लोग काफी मिलनसार हैं। पहलगाम में पर्यटकों पर जो हमला हुआ, उसका दुख है। लेकिन हम अपनी सेना और स्थानीय लोगों के भरोसे कश्मीर में जा रहे हैं। हमारे टोले में पूरे-पूरे परिवार शामिल हैं। युवाओं के साथ महिलाएं और छोटे छोटे बच्चे भी शामिल हैं। कोई डर अथवा चिंता होती तो इन्हें कभी साथ नहीं लाते।
बता दें कि पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकियों ने हमला कर 27 पर्यटकों की हत्या कर दी थी। इसके बाद बाहरी राज्यों के लोगों में भी खौफ देखने को मिला था। पर्यटकों के साथ बहुत से श्रमिकों ने भी घर वापसी की राह पकड़ ली थी। पर्यटन स्थल वीरान हो गए थे। अब सरकार और सेना की आतंक के खिलाफ ठोस कार्रवाई ने फिर से इनमें विश्वास बहाली का प्रयास किया है। फिर से जम्मू-कश्मीर को लेकर पर्यटकों और श्रमिकों का नजरिया बदलता दिख रहा है। पर्यटकों के साथ ही काफी संख्या में बाहरी राज्यों के श्रमिक भी श्रीनगर जाने लगे हैं।