{"_id":"6778314b4929b60dd20cb714","slug":"kuda-news-udhampur-news-c-202-1-udh1007-118931-2025-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: कूड़ा उठाने की सेवा 30 से ठप गली मोहल्लों में लगे कूड़े के ढेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: कूड़ा उठाने की सेवा 30 से ठप गली मोहल्लों में लगे कूड़े के ढेर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उधमपुर। शहर में पिछले 30 दिन से डोर टू डोर कचरा संग्रहण सेवा बंद पड़ी हुई है। इसके चलते विभिन्न वार्डों की गली मोहल्लों में कचरे के ढेर लगने शुरू हो गए हैं। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
शहर में डोर टू डोर कचरा संग्रहण सेवा बंद होने के बाद इसे बहाल करने के लिए नगर परिषद की ओर से टेंडर प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है लेकिन कई दिन बीत जाने के बाद भी प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई है। इसके चलते लोगों की परेशानी दिन ब दिन बढ़ती जा रही है। शहरवासियों ने नगर परिषद से जल्द समस्या का समाधान करने की गुहार लगाई है।
स्थानीय निवासी आदित्य शर्मा का कहना था कि पिछले एक महीने से लोगों के घरों से कचरा उठाने की चल रही डोर टू डोर सेवा बंद होने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि डोर टू डोर कचरा संग्रहण बंद हुआ है। इसके चलते जहां लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं दुकानदार भी काफी परेशान हैं।
विज्ञापन
स्थानीय निवासी अरुण शर्मा ने बताया कि नगर परिषद की ओर से शुरू की गई डोर टू डोर कचरा उठाने की सेवा मजाक बनकर रह गई है। इसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इस सेवा के बंद होने के चलते गली मोहल्लों में अब कचरे के ढेर लगने शुरू हो गए हैं। इसके चलते आने जाने वाले लोगों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय निवासी छोटू शर्मा का कहना था कि नगर परिषद को चाहिए कि जल्द से जल्द टेंडर प्रक्रिया को पूरा कर डोर टू डोर कचरा संग्रहण सेवा को बहाल करवाया जाए। उन्होंने कहा कि नगर परिषद को इस सेवा को सुचारु रूप से चलाने के लिए कड़े कदम उठाने की जरूरत है।
अंकित शर्मा ने बताया कि वे लोग नगर परिषद से यही मांग करते हैं कि जल्द से जल्द शहर में डोर टू डोर सेवा को शुरू करवाया जाए ताकि लोगों को आ रही समस्या से निजात मिल सके। डोर टू डोर सेवा बंद होने से लोगों के घरों व दुकानों में भी कचरा इकट्ठा हो गया है।