किश्तवाड़। शोकग्रस्त परिवारों की कठिनाइयों को कम करने के लिए किश्तवाड़ के उपायुक्त पंकज कुमार शर्मा ने वीरवार को एआरटीओ तस्लीम वानी की ओर से प्रस्तुत मामलों के आधार पर जम्मू-कश्मीर सड़क दुर्घटना पीड़ित कोष से 3.75 लाख रुपये का मुआवजा वितरित किया।
सड़क दुर्घटनाओं में मारे गए तीन लोगों के कानूनी उत्तराधिकारियों को एक-एक लाख रुपये और एक स्थायी रूप से विकलांग पीड़ित को 75,000 रुपये की राशि वितरित की गई। इस सरकारी पहल का उद्देश्य ऐसी दुखद घटनाओं से प्रभावित लोगों को सहायता प्रदान करना है और शोक संतप्त परिवारों की सहायता के लिए सरकार की निरंतर प्रतिबद्धता को रेखांकित किया है। सड़क दुर्घटना पीड़ितों के परिवारों में नंदनी देवी निवासी चिट्टो पाडर,यासिर हुसैन निवासी नागसेनी, ताहिर हुसैन रांझा निवासी केशवान, खिफतुल्लाह निवासी चमोती (स्थायी विकलांगता) को मुआवजा मिला। संवाद