{"_id":"68a37eb50103b3c96c073317","slug":"katra-vaishno-devi-yatra-bad-weather-katra-news-c-309-1-sjam1002-102262-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: रात 11 से सुबह छह बजे तक रोकी गई मां वैष्णो देवी की यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: रात 11 से सुबह छह बजे तक रोकी गई मां वैष्णो देवी की यात्रा
विज्ञापन
कटड़ा में रात को यात्रा बंद करने के बाद दर्शनी गेट में आराम करते श्रद्धालु।
संवाद न्यूज एजेंसी
कटड़ा। जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही बारिश और बादल फटने की घटनाओं को देखते हुए श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने रविवार देर रात एक बार फिर एहतियातन कदम उठाते हुए मां वैष्णो देवी यात्रा को रोक दिया। रात 11 बजे से सोमवार सुबह छह बजे तक भवन की ओर जाने वाले मार्ग पर श्रद्धालुओं की आवाजाही बंद कर दी गई।
सुबह छह बजे के बाद मौसम में सुधार होने पर यात्रा को दोबारा सुचारु किया गया और श्रद्धालुओं को भवन की ओर जाने की अनुमति दी गई। श्राइन बोर्ड प्रशासन का कहना है कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोपरि है। पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार हो रही वर्षा और बादल फटने की घटनाओं ने हालात को संवेदनशील बना दिया है। इसके चलते यात्रा को अस्थायी तौर पर रोकने का फैसला लिया गया। इस दौरान भवन क्षेत्र और मार्ग पर सुरक्षाकर्मी व प्रशासनिक अधिकारी मुस्तैद रहे।
इधर त्रिकुटा पर्वत पर घना कोहरा छाए रहने के कारण हेलिकॉप्टर सेवा दिनभर प्रभावित रही। इससे उन श्रद्धालुओं को खासी दिक्कतें झेलनी पड़ीं जो हवाई सेवा के जरिए भवन तक पहुंचने की योजना बना रहे थे। भारी बारिश के चलते कई स्थानों पर रास्ते फिसलन भरे हो गए हैं। ऐसे में प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे यात्रा पर निकलने से पहले मौसम की स्थिति की जानकारी अवश्य लें और सुरक्षा निर्देशों का पालन करें।
विज्ञापन
गौरतलब है कि इससे पहले रविवार को दिन के समय लगभग छह घंटे के लिए पंजीकरण कक्षा बंद कर दिए गए थे। भवन मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए आपदा प्रबंधन दल श्राइन बोर्ड कमी सीआरपीएफ का राज्य पुलिस के जवाब तैनात है और सीसीटीवी कैमरा द्वारा पूरी निगरानी की जा रही है |