फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   katra, navratri, devottee

Udhampur News: नवरात्र के साथ शत चंडी महायज्ञ को पूर्णाहुति, नौ दिन में तीन लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दिव्य दर्शन

विज्ञापन
katra, navratri, devottee
पिछले साल के मुकाबले 26 मार्च तक 2,04,669 अधिक आए यात्री
विज्ञापन




कटड़ा में भव्य शोभायात्रा आज, रियासी के चिनाब दरिया में मूर्तियों को किया जाएगा विसर्जित





कटड़ा। मां वैष्णो के दरबार में चैत्र नवरात्र के साथ शुक्रवार को शत चंडी महायज्ञ को पू्र्णाहुति दी गई। नौ दिन में 323,120 श्रद्धालुओं ने दिव्य दर्शन किए हैं। रामनवमी पर नौ दिवसीय शत चंडी महायज्ञ विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। विश्व शांति, सद्भाव और मानवता के कल्याण के उद्देश्य से आयोजित महायज्ञ की पूर्णाहुति वैदिक मंत्रोच्चार के बीच दी गई।

आंकड़ों के अनुसार इस वर्ष 26 मार्च तक 18,76,715 श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं जबकि 2025 में इसी अवधि में यह संख्या 16,72,046 थी। यानी इस बार 2,04,669 अधिक श्रद्धालु आए। नवरात्र में प्रतिदिन औसतन 37 हजार यात्री कटड़ा पहुंचे। शाम 5 बजे तक लगभग 24,000 श्रद्धालु पंजीकरण कर भवन के लिए रवाना हो चुके थे।
विज्ञापन




शनिवार को दुर्गा पूजा समिति की ओर से विशेष आयोजन किया जाएगा। पंडाल में स्थापित दिव्य मूर्तियों को वाहनों में सजाकर भव्य शोभायात्रा के रूप में पूरे नगर का भ्रमण करवाया जाएगा। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। नगर भ्रमण के बाद मूर्तियों को रियासी स्थित चिनाब दरिया में पूरे विधि-विधान के साथ विसर्जित किया जाएगा, जिसकी तैयारियां समिति द्वारा पूर्ण कर ली गई हैं। महायज्ञ का संचालन पद्मश्री प्रोफेसर विश्वामूर्ति शास्त्री के नेतृत्व में विद्वान पंडितों ने किया। श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सचिन कुमार वैश्य सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी और श्रद्धालु उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




मनी लाडला, मिकी सिंह सहित प्रसिद्ध गायकों ने बांधा समा

नवरात्र के दौरान भवन, अटका और आसपास के क्षेत्रों को देश-विदेश के आकर्षक फूलों और रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया जिसने पूरे वातावरण को दिव्य बना दिया। सुबह और शाम की अटका आरती में मनी लाडला, बाबुल सुप्रियो, हंसराज रघुवंशी, मिका सिंह और मैथिली ठाकुर जैसे प्रसिद्ध कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुति दी जिससे श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर नजर आए। भीड़ को देखते हुए श्राइन बोर्ड ने सुरक्षा और सुविधाओं के इंतजाम किए। अवैध सेवा प्रदाताओं और शरारती तत्वों पर लगाम लगाने के लिए श्राइन बोर्ड, पुलिस और सीआरपीएफ के संयुक्त दलों ने औचक निरीक्षण किया। यात्रा मार्ग पर पानी, बिजली, स्वच्छता, बैटरी कार, रोपवे और हेलीकॉप्टर सेवाओं को सुचारु रखा गया।




आकर्षण का केंद्र बना दुर्गा पंडाल

मुख्य बस स्टैंड स्थित श्रीधर चौक पर स्थापित भव्य दुर्गा पंडाल श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का मुख्य केंद्र बना है। दुर्गा पूजा समिति की ओर से सजाए गए पंडाल में मां दुर्गा के साथ महाकाली, मां सरस्वती, भगवान गणेश और माता वैष्णो देवी की पवित्र पिंडियों की आकर्षक झांकियां स्थापित की गई हैं। अधिकतर श्रद्धालु यात्रा शुरू करने से पहले पंडाल में माथा टेककर आशीर्वाद ले रहे हैं।



यात्रा का आंकड़ा

तारीख - नवरात्र - श्रद्धालु



19 मार्च (प्रथम नवरात्र) : 31,690



20 मार्च (द्वितीय) : 34,452



21 मार्च (तृतीय) : 41,000



22 मार्च (चतुर्थ) : 45,500



23 मार्च (पांचवां) : 45478



24 मार्च (षष्ठी) : 38,000



25 मार्च (सप्तमी) : 35,000



26 मार्च (अष्टमी) : 28,800



27 मार्च (नवमी) : 24,000 (शाम 5 बजे तक)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed