फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Katra, Landslide, Jammu Katra, Reasi Route Closed

Udhampur News: छह दिन से कटड़ा-जम्मू, पांच दिन से कटड़ा-रियासी मार्ग बंद

विज्ञापन
Katra, Landslide, Jammu Katra, Reasi Route Closed
कटड़ा रियासी विकल्प मार्ग हुया बंद
दोनों ही मार्गों से मलबा हटाने का कार्य यारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कटड़ा। रियासी के साथ जम्मू की ओर आने-जाने वालों वाहन चालकों और लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पिछले छह दिन से कटड़ा-जम्मू और पांच दिन से कटड़ा-रियासी मार्ग बंद पड़ा है।
रविवार को दिन में काफी समय तक हुई भारी बारिश के कारण कटड़ा- बाणगंगा-रियासी मार्ग पर बालिनी चेक पोस्ट के समीप जगह-जगह भूस्खलन होने के कारण इस वैकल्पिक मार्ग पर भी वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद कर दी गई। पुलिस विभाग की ओर से कटड़ा के मुख्य बस अड्डा के साथ ही बाण गंगा मार्ग पर बैरिकेडिंग कर दी गई है ताकि वाहनों की आवाजाही बिल्कुल भी ना हो सके।
विज्ञापन

हालांकि कटड़ा-रियासी मुख्य मार्ग बीते करीब पांच दिन से लगातार बंद पड़ा हुआ है। बालिनी चेक पोस्ट के पास भारी भरकम भूस्खलन बीते बुधवार को हुआ था जिसे अभी तक हटाया नहीं जा सका है। हालांकि मलबे को हटाने को लेकर जेसीबी मशीन भी लगातार जुटी हुई है परंतु खराब मौसम बाधा उत्पन्न कर रहा है। इसी तरह के हालात बीते मंगलवार से कटड़ा-जम्मू मार्ग पर भी बने हुए हैं क्योंकि बीते मंगलवार को ही भारी बारिश के कारण कटड़ा के कड़माल क्षेत्र में शनि मंदिर के पास भारी भूस्खलन हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह मार्ग पिछले छह दिनों से पूरी तरह से बंद पड़ा हुआ है। हालांकि जम्मू की ओर आने जाने वाले सभी प्रकार के वाहन कटड़ा-नांगल- विश्वविद्यालय मार्ग का फिलहाल इस्तेमाल कर रहे हैं। वही कटड़ा क्षेत्र के आसपास में हुए भूस्खलन को लेकर जेसीबी मशीनें लगातार कार्य में जुटी हुई हैं परंतु अभी तक सफलता नहीं मिली है।

रविवार सुबह बाणगंगा के पास भी हल्का मलबा आ गिरा। हालांकि कटड़ा- बाणगंगा- रियासी मार्ग पर मलबा आदि हटाने का कार्य प्रशासन द्वारा शुरू कर दिया गया है। उम्मीद है कि मलबा हटाने के बाद यह वैकल्पिक मार्ग एक बार फिर हल्के वाहनों के लिए सुचारु किया जा सकता है।
फिलहाल इसके लिए वाहन चालकों को इंतजार करना पड़ेगा। इस भूस्खलन के कारण कटड़ा- रियासी मार्ग पर वाहनों की कतारें लग गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed