फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   katra, election, reasi-jammu seat

Udhampur News: कटड़ा में अलग-अलग रंगों से सजाए गए मतदान केंद्र

Fri, 26 Apr 2024 02:22 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Fri, 26 Apr 2024 02:22 AM IST
विज्ञापन
katra, election, reasi-jammu seat
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कटड़ा। लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत रियासी जिले में 26 अप्रैल को मतदान होगा। श्री माता वैष्णो देवी विधानसभा क्षेत्र में 32 पंचायतों में 91 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। इनमें 38 सेंस्टिव और 53 केंद्र सामान्य हैं।

इस विधानसभा क्षेत्र में कटड़ा, पैंथल और भमाग ब्लॉक की 10-10 पंचायतों व रियासी की 2 पंचायतों को शामिल किया गया है। श्री माता वैष्णो देवी विधानसभा क्षेत्र की आबादी 101097 है और 55712 मतदाता हैं। इसमें 29341 पुरुष और 26371 महिला मतदाता हैं। 2192 फर्स्ट वोटर हैं। कटड़ा मुख्य बस स्टैंड के समीप टूरिस्ट रिसेप्शन सेंटर में पोलिंग स्टेशन 50 पर महिला पोलिंग स्टेशन बनाया गया है। इसे गुलाबी रंग के गुब्बारों से सजाया गया है। हायर सेकेंडरी स्कूल कटड़ा को नीले रंग, धनोड़ी पोलिग स्टेशन को लाल रंग के गुब्बारों से सजाया गया है। मतदान 26 अप्रैल को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। पूरे विधानसभा में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed