फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   katra, culture, maa vashno devi yatra

Udhampur News: धुंध ने रोकी चॉपर की उड़ान, सुहावने मौसम में श्रद्धालु करते रहे मां का गुणगान

Fri, 27 Sep 2024 06:15 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Fri, 27 Sep 2024 06:15 PM IST
विज्ञापन
katra, culture, maa vashno devi yatra
रात के बाद सुबह हुई हल्की बारिश से तापमान में आई गिरावट
विज्ञापन

पंजीकरण के बाद 18 हजार श्रद्धालु भवन की ओर रवाना
संवाद न्यूज एजेंसी
कटड़ा। धर्मनगरी सहित भवन में बुधवार रात के बाद सुबह हुई हल्की बारिश से दिनभर मौसम सुहावना बना रहा। इस बीच त्रिकुट पर्वत पर धुंध छाने से दिनभर हेलिकॉप्टर सेवा स्थगित रही। लेकिन, शाम तक करीब 18 हजार श्रद्धालु पंजीकरण के बाद भवन की ओर प्रस्थान कर चुके थे।
सुहावने मौसम में दिनभर मां वैष्णो देवी की यात्रा जोश एवं उत्साह के साथ जारी रही। दिनभर देश दुनिया से श्रद्धालुओं का कटड़ा पहुंचना जारी रहा। पंजीकरण कक्ष के बाहर श्रद्धालुओं की कतारें लगी रहीं। इसके अलावा धर्मनगरी, यात्रा मार्ग और त्रिकुटा भवन मां के जयकारों से गूंजता रहा।
विज्ञापन

पिछले तीन से चार दिनों से उमस भरी गर्मी बाले मौसम से स्थानीय लोगों सहित श्रद्धालुओं कोे राहत मिली। दिनभर धुंध व बादल छाए रहने के कारण हेलिकॉप्टर सेवा दिनभर सेवा प्रभावित रही। इस कारण ऑनलाइन पंजीकरण करवा चुके श्रद्धालुओं को पैदल की यात्रा करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजीकरण कक्ष से मिली जानकारी मुताबिक बुधवार को 22,464 श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में हाजिरी लगाई थी। वहीं, वीरवार शाम छह बजे तक 18 हजार श्रद्धालु भवन की ओर प्रस्थान कर चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed