फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   katra, culture, maa vashno devi yatra

Udhampur News: हिमकोटि मार्ग पैदल आवाजाही के लिए शाम चार बजे से बंद

Sun, 08 Sep 2024 05:49 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Sun, 08 Sep 2024 05:49 AM IST
विज्ञापन
katra, culture, maa vashno devi yatra
श्राइन बोर्ड की ओर से मार्ग की मरम्मत और एहतियातन उठाया गया कदम
विज्ञापन

सुबह कुछ उड़ानें भरने के बाद दिनभर बंद रही हेलिकॉप्टर सेवा
19 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने भवन की ओर किया प्रस्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
कटड़ा। मां वैष्णो देवी की यात्रा अन्य दिनों की तरह शनिवार को भी उत्साह के साथ जारी रही। धर्मनगरी सहित यात्रा मार्ग और त्रिकुटा भवन मां के जयकारों से दिनभर गूंजता रहा। वहीं, शुक्रवार शाम से खुला हिमकोटि मार्ग शनिवार शाम को चार बजे मरम्मत व एहतियातन कारणों से बंद कर दिया गया है। फिलहाल उक्त मार्ग से पैदल यात्रा को ही अनुमति मिल रही थी।
त्रिकुटा पर्वत पर धुंध छाने से कुछ उड़ानें भरने के बाद दिनभर हेलिकॉप्टर सेवा प्रभावित रही। इस कारण ऑनलाइन पंजीकरण करवा चुके श्रद्धालुओं को पैदल ही यात्रा करनी पड़ी। दिनभर श्रद्धालु पैदल, घोड़ा, पालकी और पिट्ठू के माध्यम से भवन की ओर प्रस्थान करते रहे। शाम छह बजे तक 19 हजार से अधिक श्रद्धालु भवन की ओर प्रस्थान कर चुके थे।
विज्ञापन

धर्मनगरी सहित भवन में शनिवार सुबह मौसम साफ रहा। लेकिन, दिन चढ़ने के साथ ही बादल छाने शुरू हो गए। इस बीच मौसम सुहावना बना रहा, लेकिन त्रिकुटा पर्वत पर धुंध छाई रही। इस कारण कुछ उड़ानें भरने के बाद हेलिकॉप्टर सेवा प्रभावित रही। लेकिन, शुक्रवार शाम करीब छह बजे पैदल यात्रा के लिए खोला गया हिमकोटी मार्ग शनिवार शाम चार बजे फिर से बंद कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजीकरण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को 20,310 श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में हाजिरी लगाई थी। वहीं, शनिवार को शाम सात बजे तक 19,630 श्रद्धालु भवन की ओर प्रस्थान कर चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed