फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   katra, culture, maa vashno devi yatra

Udhampur News: 2023 के मुकाबले 2024 के पहले आठ माह में 129260 ज्यादा श्रद्धालुओं दरबार में लगाई हाजिरी

Wed, 04 Sep 2024 05:15 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Wed, 04 Sep 2024 05:15 AM IST
विज्ञापन
katra, culture, maa vashno devi yatra
त्रिकुटा पर्वत पर धुंध के चलते कुछ उड़ाने भरने के बाद दिनभर प्रभावित रही हेलिकॉप्टर सेवा
विज्ञापन

हिमकोटी मार्ग बंद होने पर पुराने रास्ते से मांग वैष्णो की यात्रा जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
कटड़ा। मां वैष्णो की यात्रा जारी है। अन्य दिनों की भांति मंगलवार को भी बड़ी संख्या में देश-दुनिया से दर्शनों के लिए श्रद्धालु धर्मनगरी पहुंचे हैं। धर्मनगरी सहित यात्रा मार्ग और त्रिकुटा भवन मां के जयकारों से गूंज रहा है।
वहीं, साल 2023 के मुकाबले 2024 के पहले आठ माह में 129260 ज्यादा श्रद्धालुओं ने मां वैष्णो के दरबार में हाजिरी लगाई है। इस साल फरवरी में सबसे कम 4,32,925 श्रद्धालुओं ने यात्रा की, जबकि मई और जून माह में सबसे ज्यादा क्रमश: 11,64,301 और 11,15,719 श्रद्धालु धर्मनगरी पहुंचे हैं। वहीं, 2023 के फरवरी माह सबसे कम 4,14,432 और सबसे अधिक जून 11,95,844 श्रद्धालुओं ने यात्रा की थी।
विज्ञापन

साल 2023 के पहले आठ माह में 65,31,142 और 2024 में इतने ही समय में 66,60,402 श्रद्धालुओं ने शीश नवाया है। मंगलवार को भी यात्रा जोश एवं उत्सा के साथ जारी रही। उधर, त्रिकुटा पर्वत पर धुंध छाने के चलते सुबह कुछ उड़ाने भरने के बाद दिनभर हेलिकॉप्टर सेवा प्रभावित रही। इस कारण ऑनलाइन पंजीकरण करवा चुके श्रद्धालुओं को पैदल ही सफर करना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा भी श्रद्धालु पैदल, घोड़ा, पालकी और पिट्ठू के माध्यम से आगे बढ़ते रहे। वहीं, कटड़ा स्थित केंद्र के बाहर पंजीकरण के लिए सुबह से शाम तक कतारें लगी रहीं। उधर, हिमकोटी मार्ग पर सोमवार अलसुबह हुए भूस्खलन का यात्रा पर कोई असर नहीं दिखा है। यात्रा पुराने मार्ग से जारी है।

सोमवार को करीब 25,500 श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में हाजिरी लगाई थी। वहीं, मंगलवार शाम छह बजे तक करीब 20 हजार श्रद्धालु पंजीकरण करवाकर भवन की ओर रवाना हो चुके थे।

पहले आठ माह में मां वैष्णो देवी यात्रा आंकड़ा
2023
माह संख्या
जनवरी 5,24,189
फरवरी 4,14,432
मार्च 8,94,650
अप्रैल 10,18,540
मई 9,95,773
जून 11,95,844
जुलाई 7,76,800
अगस्त 5,40,760
कुल 65,31,142
---------------
2024
माह संख्या
जनवरी 6,16,609
फरवरी 4,32,925
मार्च 8,61,517
अप्रैल 9,55,575
मई 11,64,301
जून 11,15,719
जुलाई 7,65,726
अगस्त 5,73,730
कुल 66,60,402
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed