फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Katra, Banihal Special Train, Peoples Got Reilef

Udhampur News: कटड़ा से बनिहाल के लिए चली विशेष ट्रेन

विज्ञापन
Katra, Banihal Special Train, Peoples Got Reilef
कटड़ा बनिहाल की ओर जाने वाली विशेष ट्रेन बट ट्रेन में बैठे यात्री संबाद - फोटो : केडीए
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कटड़ा। सड़क मार्ग से वंचित लोगों की सुविधा के लिए शुक्रवार को श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा से बनिहाल के लिए विशेष ट्रेन दोपहर को रवाना हुई। यह विशेष ट्रेन आगामी तीन अक्तूबर तक के लिए चलाई जा रही है।
उत्तर रेलवे के जम्मू डिवीजन में भारी बरसात और जलभराव के कारण सड़क यातायात प्रभावित है। स्थानीय लोगों व राज्य प्रशासन की मांग पर यह स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय मंडल रेल प्रबंधक विवेक कुमार, मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक उचित सिंघल तथा वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक आरिश बंसल की अगुवाई में लिया गया। गाड़ी संख्या- 04688/04687 श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा- बनिहाल-कटड़ा के बीच चलाई जा रही है।
विज्ञापन

ट्रेन संख्या 04688 बनिहाल से श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा स्पेशल सुबह 11:00 बजे बनिहाल से रवाना होकर दोपहर 1:30 बजे कटड़ा रेलवे स्टेशन पहुंची। मार्ग में आने वाले स्टेशनों रियासी, बक्कल, दुगा , सावलकोट, संगलदान, सुबंर, खड़ी पर ट्रेन कुछ देर के लिए रुकी। वहीं ट्रेन संख्या 04687 कटड़ा से बनिहाल के लिए कटड़ा से दोपहर 1:45 बजे रवाना हुई और शाम को 17:10 पर बनिहाल स्टेशन पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठ मंडल, वाणिज्य प्रबंधक उचित सिंघल व वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक आरिश बंसल ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। बनिहाल और कटड़ा क्षेत्र में सड़क सेवाएं निलंबित होने के कारण यह विशेष ट्रेन लोगों को सुरक्षित और कुशलता पूर्वक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए एक महत्वपूर्ण विकल्प प्रदान करेगी।
ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों ने राहत की सांस ली और इस विशेष सेवा के लिए रेलवे विभाग के साथ केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया है |
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed