फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   katha

सत्य का संग करने से जीवन में मिलते हैं सुख

विज्ञापन
katha
उधमपुर। रठियान में संत सुभाष शास्त्री की तरफ से आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के सातवें दिन रविवार को सुभाष शास्त्री ने श्रद्धालुओं को सत्संग का महत्व समझाया। उन्होंने बताया कि सत्य केवल परमात्मा है। जो परमात्मा का संग करता है। सही मायने में वही सत्संग करता है।
विज्ञापन

उन्होंने कथा के आरंभ में बताया कि जीवन में सत्संग का बहुत ज्यादा महत्व है। लेकिन मानव सत्संग का सही मतलब नहीं जानता है। सत्संग का मतलब परमात्मा का संग करना होता है। परमात्मा संग सतगुरु की शरण में जाकर ही हो सकता है। सतगुरु मानव को बताना है कि जीवन में सत्य है। जो कुसंग का संग करता है तो वह अपने लिए परेशानियों और दुख पैदा करता है। कुसंग जहर की तरह होता है। कुसंग करने से मानव गलत राह पर चलता है और फिर एक दिन इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ते हैं। इसलिए हमे हमेशा ख्याल रखना चाहिए कि हम किसका संग कर रहे हैं और भविष्य में इसके क्या परिणाम हो सकते हैं। अगर कोई व्यक्ति कुसंग में फंस जाता है तो वह सत्संग में आकर अपने आप को इस जाल से बाहर निकाल सकता है। सत्संग में ही मानव को जीवन जीने की सही राह मिलती है। उन्होंने कहा मानव को सजग रहकर परमात्मा की भक्ति करनी चाहिए। भक्ति से जीवन में सुख प्राप्त होते है और परिवार में भी सुख शांति का वास होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed