{"_id":"2b416e7f4cc63a4c188b5f7da4546fb5","slug":"kahani-ek-gaon-ki-movie-shoot-in-udhampur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिल्मी पर्दे पर अमर हो जाएगा सद्दल गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिल्मी पर्दे पर अमर हो जाएगा सद्दल गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, उध्ामपुर
Updated Fri, 24 Apr 2015 10:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले साल भारी बारिश और भूस्खलन में जमींदोज हुआ सद्दल गांव अब फिल्मी पर्दे पर अमर हो जाएगा। इस गांव पर टेलीफिल्म ‘कहानी एक गांव की’ बन रही है।
विज्ञापन
इसकी शूटिंग के लिए वीरवार को जम्मू के कलाकारों की एक टीम सद्दल गांव पहुंची। पूरे दिन यहां अलग-अलग दृश्य फिल्माए गए। शूटिंग के बाद टीम पंचैरी में ही रुकी।
विज्ञापन
शुक्रवार को भी शूटिंग की जाएगी। सितंबर 2014 में आई बाढ़ से सद्दल गांव पूरी तरह तबाह हो गया था। इसमें 40 लोगों की मौत हुई थी। इसके बाद से गांव काफी चर्चित रहा है। गांव के कई लोग बेघर हो गए और मवेशी दब गए थे।
विज्ञापन
गांव में आई इस त्रासदी पर जम्मू के सुधीर सिंह जंवाल के निर्देशन में टेलीफिल्म तैयार की जा रही है। इस टेलीफिल्म में जम्मू के कलाकार हैं।
फिल्म सद्दल गांव में त्रासदी और लोगों की जोखिम भरी जिंदगी के पहलुओं को दर्शाया जाएगा। फिल्म आधे घंटे की होगी जो दूरदर्शन पर दिखाई जाएगी। टीम अगले कुछ दिनों तक यहीं रुकेगी।