फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Kadwa Health Centre Depend on Pharmacist

Udhampur News: 10 साल से फार्मासिस्ट के सहारे चल रहा कदवा सब सेंटर

विज्ञापन
Kadwa Health Centre Depend on Pharmacist
- स्वास्थ्य सेवाओं के लिए उधमपुर या फिर बसंतगढ़ जाने पर मजबूर ग्रामीण
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। जिले केदूरदराज व पहाड़ी क्षेत्र कदवा में स्वास्थ्य विभाग की ओर से बनाया गया सब सेंटर पिछले 10 साल से फार्मासिस्ट के सहारे की चल रहा है। इस सेंटर में डाॅक्टर व स्टाफ का अभाव है। क्षेत्र के लोगों को मजबूरन 12 किलोमीटर दूर प्राइमरी हेल्थ सेंटर (पीएचसी) बसंतगढ़ में जाकर इलाज करवाना पड़ रहा है।
लगभग तीन हजार की आबादी को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार स्थानीय लोग स्वास्थ्य विभाग से क्षेत्र में बने सेंटर में डाॅक्टर व अन्य स्टाफ को लगाने की मांग कर चुके हैं। लेकिन आज तक सिवाए आश्वासन के कुछ नहीं मिला। पूर्व सरपंच रशीद का कहना था कि वे लोग कई बार प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग से गुहार लगा चुके हैं लेकिन सुनवाई नहीं हो रही। हेल्थ सब सेंटर में स्टाफ की कमी के चलते लोग परेशान हैं तो वहीं दूसरी ओर गर्मियों में गुज्जर-बकरवाल अपने मवेशी लेकर छह माह के लिए आते हैं ,वे लोग भी अपने इलाज के लिए इसी सेंटर में जाते हैं। लेकिन स्टाफ न होने के चलते उन्हें बसंतगढ़ जाना पड़ता है।
विज्ञापन

कोट...
कदवा में बने सब सेंटर में डॉक्टर की पोस्ट नहीं है। हालांकि फार्मासिस्ट लगाया गया है लेकिन पिछले कई सालों से कदवा सब सेंटर में स्टाफ की कमी है। इसके लिए आला अधिकारियों को अवगत करवाने के साथ ही लिखित में भी भेजा गया है। उम्मीद है कि जल्द ही सेंटर में स्टाफ की कमी को पूरा कर लोगों को आ रही समस्या को दूर कर दिया जाएगा। - डॉ. यासीन अहमद, बीएमओ बसंतगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed