फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Joint Director inspected the educational institutions of Tikri Zone

संयुक्त निदेशक ने टिकरी जोन के शिक्षण संस्थानों का किया निरीक्षण

विज्ञापन
Joint Director inspected the educational institutions of Tikri Zone
उधमपुर। स्कूल शिक्षा विभाग जम्मू के संयुक्त निदेशक एचआर पखारू ने मंगलवार को टिकरी जोन के विभिन्न शिक्षा संस्थानों का औचक दौरा किया। इस दौरान उन्होंने हायर सेकेंडरी स्कूल टिकरी, जेडीओ कार्यालय टिकरी के अलावा अन्य शिक्षा केंद्रों और 10वीं कक्षा की द्विवार्षिक परीक्षा के माध्यमिक विद्यालय परीक्षा केंद्र का भी जायजा लिया। संयुक्त निदेशक ने हायर सेकेंडरी स्कूल के स्टाफ, जेडईओ और टीम से बातचीत भी की। वहीं, स्कूली शिक्षा निदेशालय जम्मू द्वारा बड़े पैमाने पर छात्राें की सुविधा और बेहतरी के लिए चलाए जा रही ऑनलाइन कक्षाओं के बारे में जागरूक करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्टाफ को जूम एप और कुछ अन्य इनोवेटिव कांसेप्ट की मदद से छात्रों की ऑनलाइन कक्षाएं लेकर उनकी बेहतरी के लिए प्रयास करने के लिए कहा। मुफ्त किताबों की स्थिति के साथ-साथ सूखा राशन वितरण को लेकर भी चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed