फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Jammu-Srinagar National Highway remained closed for the day due to repair work

मरम्मत कार्य के चलते दिनभर बंद रहा जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग

विज्ञापन
Jammu-Srinagar National Highway remained closed for the day due to repair work
उधमपुर। रामबन के विभिन्न हिस्सों में मरम्मत के कार्य के चलते बुधवार को एक बार फिर से राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही को पूरी तरह से बंद रखा गया। उधमपुर और रामबन में सुबह से रात तक रोके गए वाहनों की लंबी कतार लगी रही। पटनीटॉप, डोडा, भद्रवाह जाने वाले वाहनों को रोक कर पूछताछ के बाद ही घाटी जाने की अनुमति मिली। दिनभर रोके जाने के कारण उसम भरी गर्मी से चालकों और यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इनको वीरवार सुबह आठ बजे के बाद ही जाने की अनुमति मिलेगी।
विज्ञापन

करीब छह माह से हर बुधवार को राजमार्ग को मरम्मत के कार्य के चलते बंद रखा जा रहा है। इस दौरान नाशरी टनल से बनिहाल तक विभिन्न हिस्सों में राजमार्ग की मरम्मत की जा रही है। राजमार्ग को बंद रखने को लेकर पुलिस ने मंगलवार देर रात से ही वाहनों के घाटी की तरफ जाने पर प्रतिबंध लगा दिया था। इसके बाद उधमपुर व रामबन में वाहनों की लंबी कतार लग गई थी। उधमपुर में जखैनी के साथ भारत नगर, रठियान, गरनई, बट्टल बालियां, मांड व अन्य कई इलाकों में सैकड़ों ट्रकों को रोका गया है। काफी संख्या में यात्री व निजी वाहन उधमपुर पहुंचे, लेकिन पुलिस ने आगे जाने की अनुमति नहीं दी है। जखैनी में पुलिस हर वाहन को रोक कर चालक से पूछताछ कर रही थी।
विज्ञापन

पटनीटॉप, किश्तवाड़, भद्रवाह, डोडा, किश्तवाड़, चिनैनी व अन्य रूट पर जाने वाले वाहन पहुंचे तो पुलिस ने चालक से पूछताछ व कागजात की जांच करने के बाद आगे जाने की अनुमति दी। होटल में बुकिंग होने पर ही पटनीटॉप जाने वाले यात्रियों को अनुमति मिली। बारिश नहीं होने पर दिन भर उसम भरी गर्मी का प्रकोप बना रहा और इसके कारण यात्रियों और चालकों को दिन भर परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed