फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu-srinagar highway

राजमार्ग पर गिरे पत्थर, घंटों प्रभावित रही आवाजाही

विज्ञापन
jammu-srinagar highway
उधमपुर। जिला मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर दूर समरोली इलाके में पहाड़ से पत्थर गिरने पर राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही घंटों तक प्रभावित रही। पुलिस को बारी बारी से वाहनों को रवाना करना पड़ा। इसके कारण शाम तक राजमार्ग पर जाम की स्थिति बन रही थी।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार दोपहर करीब दो बजे अचानक से पहाड़ से बड़े पत्थर राजमार्ग पर गिरे। इस दौरान केवल एक तरफ से ही वाहनों के निकलने के लिए स्थान बचा। राजमार्ग बंद तो नहीं हुआ, लेकिन इससे यातायात प्रभावित हो गया। जानकारी मिलने पर पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंच गई और वाहनों को बारी-बारी से दोनों तरफ रवाना करने लगी।
विज्ञापन

दूसरी तरफ फोरलेन राजमार्ग का निर्माण कर रही कंपनी की मशीनरी मौके पर पहुंची और पत्थरों को हटाना शुरू कर दिया। लेकिन शाम तक इसमें कामयाबी नहीं मिल सकी थी। दोनों तरफ के वाहनों को बारी-बारी से रवाना किए जाने के कारण समरोली इलाके में शाम तक जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कारण उधमपुर से चिनैनी और चिनैनी से उधमपुर की तरफ आने वाले यात्री देरी से पहुंचे। इसके साथ डोडा, किश्तवाड़, भद्रवाह, पटनीटाप की तरफ जाने वाले वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित हुई है। पुलिस को भी जाम को खुलवाने के लिए मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed