फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu-srinagar highway

पस्सियां गिरने पर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद

विज्ञापन
jammu-srinagar highway
उधमपुर/रामबन। खराब मौसम के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही दूसरे दिन भी प्रभावित रही। रामबन के पंथयाल इलाके में स्टील टनल पर पत्थर गिरने पर करीब तीन घंटे राष्ट्रीय राजमार्ग बंद रहा। इस दौरान राजमार्ग पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लगी रही। खराब मौसम के कारण राजमार्ग खुलने के बाद भी ट्रकों को शाम तक घाटी की तरफ रवाना नहीं किया गया था।
विज्ञापन

सुबह के समय चिनैनी के समरोली इलाके में पस्सियां गिरने पर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद हुआ, लेकिन करीब एक घंटे के बाद खोल दिया गया। दोपहर करीब 12 बजे रामबन के पंथायाल इलाके में पहाड़ से पत्थर स्टील टनल पर गिरने लगे और पुलिस ने सावधानी बरतते हुए राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद कर दी। इसके बाद राजमार्ग के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई।
विज्ञापन

राजमार्ग बंद होने की सूचना मिलने पर उधमपुर से भी वाहनों के घाटी की तरफ जाने पर रोक लगा दी गई। इसके बाद उधमपुर में रोके गए वाहनों की लंबी कतार लगने लगी। दोपहर तक उधमपुर के जखैनी, भारत नगर, रठियान, बट्टलबालियां, गरनई, मांड व टिकरी में ट्रकों को रोक दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम में थोड़ा सुधार होने के बाद दोपहर करीब तीन बजे राजमार्ग को खोलने में भी कामयाबी मिल गई। राजमार्ग के खुलने के बाद पुलिस ने सबसे पहले रामबन में दोनों तरफ रोके गए वाहनों को घाटी और जम्मू की तरफ रवाना किया। इनके निकलने के बाद उधमपुर में रोके गए यात्री वाहनों को भी घाटी की तरफ जाने की अनुमति दे दी गई, लेकिन ट्रकों को शाम तक घाटी की तरफ जाने की अनुमति नहीं दी गई थी। चालक शाम तक आगे जाने की अनुमति मिलने का इंतजार करते रहे। चालकों का कहना था कि उम्मीद है कि रात तक उनको घाटी की तरफ जाने की अनुमति दे दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed