फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu-srinagar highway

राष्ट्रीय राजमार्ग बंद, बढ़ती जा रही यात्रियों व चालकों की परेशानी

विज्ञापन
jammu-srinagar highway
उधमपुर/रामबन। बनिहाल से चंद्रकोट के बीच विभिन्न स्थानों पर पस्सियां गिरने पर राष्ट्रीय राजमार्ग शनिवार को लगातार दूसरे दिन बंद रहा। उधमपुर से किसी वाहन को घाटी की तरफ नहीं जाने दिया गया। सुबह से शाम तक उधमपुर के विभिन्न स्थानों पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। रामबन में यात्रियों के ठहरने और खाने की व्यवस्था जिला प्रशासन ने कर दी है।
विज्ञापन

उधमपुर में रोके गए वाहन चालक और यात्री दिन भर राजमार्ग के खुलने का इंतजार करते रहे। लेकिन शाम तक मार्ग न खुलने पर कई यात्री वाहन वापस जम्मू लौट गए। राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार से वाहनों की आवाजाही प्रभावित है। मौसम में सुधार होने पर शुक्रवार सुबह राजमार्ग को वाहनों की आवाजाही के लिए खोला गया था।
विज्ञापन

पुलिस ने केवल यात्री वाहन और जरूरत का सामान ले जा रहे ट्रकों को कश्मीर घाटी की तरफ जाने की अनुमति दी थी। वाहन अभी गुजर ही रहे थे कि दोहपर को फिर से तेज बारिश होने पर राजमार्ग दोबारा बंद हो गया। राजमार्ग खुलने की उम्मीद में श्रीनगर जाने वाले कई यात्री वाहन जम्मू से उधमपुर पहुंच गए, लेकिन पुलिस ने इनको जखैनी इलाके से आगे नहीं निकलने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाहनों के पटनीटॉप जाने पर लगाई रोक
पुलिस ने यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पटनीटॉप जाने वाले वाहनों पर भी प्रतिबंध लगा दिया। इसके बाद जखैनी में वाहनों की कतार बढ़ती चली गई। चालक व यात्री दिन भर राजमार्ग के खुलने का इंतजार करते रहे, लेकिन खराब मौसम के कारण राजमार्ग को खोलने में कामयाबी नहीं मिल सकी। राजमार्ग पर रोके गए चालकों व यात्रियों को बारिश व ठंड के कारण बहुत ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ा।

बर्फबारी में फंसे पर्यटकों को सुरक्षित निकाला
शुक्रवार दोपहर को राजमार्ग को बंद होने के बाद कई यात्रियों के वाहन रामबन के विभिन्न हिस्सों में फंस गए हैं। इनमें बाहरी राज्यों के पर्यटक। इनके चालक व यात्री शुक्रवार से राजमार्ग के खुलने का इंतजार कर रहे हैं। शुक्रवार शाम को विभिन्न स्थानों पर बर्फबारी शुरू हो गई थी और कई यात्रियों के वाहन बर्फबारी के बीच फंस गए। जब इसके बारे में रामबन पुलिस व प्रशासन को पता चला तो तुरंत पुलिस की टीम को रवाना कर दिया गया। पुलिस ने रत्तनबास इलाके से गुजरात के 20 पर्यटकों को सुरक्षित निकाल कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। रामसू में भी करीब 60 यात्रियों को सरकारी हाई स्कूल रामसू में रखा गया है और इनके लिए रहने और खाने-पीने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed