फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   Jammu-Srinagar Highway remained closed for the day due to repair work

मरम्मत कार्य के चलते दिनभर बंद रहा जम्मू-श्रीनगर हाईवे

विज्ञापन
Jammu-Srinagar Highway remained closed for the day due to repair work
उधमपुर। मरम्मत के कार्य के चलते इस बुधवार को भी राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही को पूरी तरह से बंद रखा गया। उधमपुर और रामबन में सुबह से शाम तक वाहनों की लंबी कतार लगी रही। झुलसा देने वाली गर्मी के कारण वाहनों में यात्री व चालकों को दिन भर परेशानियों का सामना करना पड़ा। धूप से बचने के लिए सभी छांव की तलाश करते रहे। पटनीटॉप, डोडा, रामबन, भद्रवाह, किश्तवाड़ के वाहनों की आवाजाही पर कोई प्रतिबंध नहीं था।
विज्ञापन

पिछले कई माह से हर बुधवार को रामबन और बनिहाल के बीच राजमार्ग की मरम्मत का काम किया जा रहा है। इस दौरान कोई हादसा न हो इसी को लेकर कश्मीर जाने व आने वाले वाहनों की आवाजाही को पूरी तरह से बंद रखा जा रहा है। इसी को लेकर पुलिस ने ट्रकों को मंगलवार रात को ही उधमपुर में रोकना शुरू कर दिया था। बुधवार सुबह छह बजे के बाद छोटे वाहनों के भी घाटी की तरफ जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया। इसके बाद उधमपुर में रोके गए वाहनों की संख्या में बढ़ोतरी होती चली गई। शाम तक सैकड़ों वाहनों को रोका जा चुका था।
विज्ञापन

जखैनी के साथ भारत नगर, रठियान, गरनई, बट्टलबालियां, मांड व अन्य कई इलाकों में सैकड़ों ट्रकों को रोका गया। बुधवार को राजमार्ग बंद होने के कारण यात्री वाहन कम चल रहे हैं, इसलिए उधमपुर में यात्री वाहन कम ही नजर आए। जखैनी में पुलिस हर वाहन को रोक कर चालक से पूछताछ कर रही थी। पटनीटॉप, किश्तवाड़, भद्रवाह, डोडा, किश्तवाड़, चिनैनी व अन्य रूट पर जाने वाले वाहन पहुंचे तो पुलिस ने चालक से पूछताछ व कागजात की जांच करने के बाद आगे जाने की अनुमति दे दी। बुधवार को गर्मी बहुत ज्यादा थी। दोपहर को धूप तेज होने के बाद तो धूप में कुछ मिनट खड़ा होना भी मुश्किल हो रहा था। गर्मी के कारण दिन भर यात्री व चालक परेशान रहे। शाम को छोटे यात्री वाहनों को घाटी की तरफ जाने की अनुमति दे दी गई, लेकिन ट्रकों को रात तक नहीं छोड़ा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed