{"_id":"6ab6d1cdec290f211503aa80","slug":"jammu-kashmir-newsa-udhampur-news-c-202-1-sjam1015-141001-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: मजालता में 150 महिलाओं को मिशन शक्ति और सरकारी योजनाओं की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: मजालता में 150 महिलाओं को मिशन शक्ति और सरकारी योजनाओं की जानकारी
विज्ञापन
उधमपुर। ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं तक महिला सुरक्षा, सशक्तीकरण और कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाने के उद्देश्य से मजालता के कम्युनिटी हॉल में जागरूकता एवं ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। संकल्प : हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ विमेन की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में करीब 150 महिलाओं, स्वयं सहायता समूहों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और स्थानीय समुदाय के सदस्यों ने भाग लिया।
जिला समाज कल्याण अधिकारी कनिका गुप्ता के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं को मिशन शक्ति के तहत उपलब्ध विभिन्न सेवाओं और योजनाओं की जानकारी दी गई। जिला मिशन समन्वयक ज्योति पठानिया ने मिशन शक्ति के ‘संबल’ और ‘सामर्थ्य’ घटकों के बारे में बताया। उन्होंने वन स्टॉप सेंटर, महिला हेल्पलाइन 181, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, नारी अदालत, डीएचईडब्ल्यू, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, पालना, शक्ति सदन, सखी निवास, वित्तीय साक्षरता और कौशल विकास जैसी पहलों की जानकारी दी।
जेंडर विशेषज्ञ शीतल ने महिलाओं को महिला-केंद्रित सेवाओं तक पहुंचने की प्रक्रिया समझाई, जबकि जेंडर विशेषज्ञ पूजा जम्वाल ने समाज कल्याण विभाग की सामाजिक सहायता योजनाओं, प्री-मैट्रिक व पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति, पीएमएसबीवाई और पीएमजेजेबीवाई जैसी योजनाओं के लाभ एवं पात्रता की जानकारी दी। कार्यक्रम में पोषण परियोजना मजालता के स्वास्थ्य एवं पोषण मोबिलाइजर ज्योति शर्मा ने महिलाओं को संतुलित आहार और उचित पोषण के महत्व के बारे में जागरूक किया। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के तहत नवजात शिशुओं को बेबी किट वितरित किए गए। वहीं स्कूली बच्चों को टिफिन बॉक्स, छाते और पानी की बोतलें भी दी गईं।