{"_id":"6269a016f3bfda06d21bf295","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-jmu258703438","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिनैनी के जंगलों में लगी आग बुझाने के लिए वायुसेना ने चलाया ऑपरेशन बंबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिनैनी के जंगलों में लगी आग बुझाने के लिए वायुसेना ने चलाया ऑपरेशन बंबी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू/चिनैनी। जम्मू-कश्मीर में खेत और जंगल आग की चपेट में हैं। मैदानी इलाकों के खेतों में हजारों एकड़ जमीन पर गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो चुकी है, वहीं पर्वतीय इलाकों में जंगल धू धू जल रहे हैं। चिनैनी में बुधवार को जंगलों में लगी आग बुझाने में वन, दमकल अमले के अलावा सेना और वायु सेना ने मोर्चा संभाला। वायुसेना ने ऑपरेशन बंबी चलाकर हेलिकॉप्टर से पानी की बौछारें कर आग को काबू किया। हालांकि प्रदेश के कई अन्य हिस्सों में जंगल अभी भी आग की चपेट में हैं।
उधमपुर जिले की चिनैनी तहसील में बुधवार को सयूना, बांत, चढ़त, तरथयाल और सीड़ा के जंगल आग की चपेट में आ गए। इसे बुझाने के लिए वन विभाग और दमकल कर्मी भी जुटे। इस बीच सेना और वायुसेना से भी मदद मांगी गई। वायुसेना ने ऑपरेशन बंबी चलाकर हेलिकॉप्टर से पानी की बौछारें की। संयुक्त अभियान से आखिरकार चिनैनी तहसील के जंगलों में लगी आग पर काबू पा लिया गया। वन अधिकारी महेश अबरोल ने बताया कि वायुसेना की मदद काम आई है। एसडीएम परवेज अहमद नायक ने बताया कि संयुक्त प्रयास से ऑपरेशन बंबी को पूरा कर आग बुझा दी गई है।
---
जोखिम के बीच वन कर्मी भी बुझाते रहे आग
चिनैनी में मंगलवार शाम से ही एसडीएम परवेज अहमद नायक, डीएफओ, कंजरवेटर, रेंजर्स व उनकी टीम मौके पर पहुंच गई थी। करीब 50 वन कर्मियों व सौ से ज्यादा लोगों की मदद से दमकल विभाग, सेना और वायुसेना ने बुधवार को पूरी तरह से आग पर नियंत्रण पा लिया।