फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

सनासर में पर्यटकों के लिए खोला गया ट्यूलिप गार्डन

विज्ञापन
jammu kashmir news
उधमपुर। प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सनासर में मंगलवार को पर्यटकों के लिए ट्यूलिप गार्डन खोल दिया गया। पहले ही दिन सैकड़ों पर्यटकों ने गार्डन में लगे पांच प्रकार के ट्यूलिप का आनंद उठाया। अगले कुछ दिन तक पर्यटक प्रतिदिन इनका आनंद उठा सकेंगे। वहीं, जल्द पर्यटन विभाग सनासर में उत्सव का भी आयोजन करेगा।
विज्ञापन

कोरोना संकट से राहत मिलने के करीब दो वर्ष बाद सनासर में चार कनाल जमीन पर करीब 30 हजार ट्यूलिप लगाए गए हैं। मंगलवार को फ्लोरिकल्चर विभाग ने इस गार्डन को खोल दिया। गार्डन खुलते ही भारी संख्या में पर्यटक यहां पहुंचे। इसके बाद सुबह से शाम तक पर्यटक ट्यूलिप का आनंद उठाते रहे। पर्यटकों का कहना था कि पहले उनको ट्यूलिप देखने कश्मीर जाना पड़ता था। लेकिन, कुछ वर्षों से कुद व सनासर में भी ट्यूलिप देख पा रहे हैं। सनासर में तो इनकी सुंदरता देखते ही बनती है।
विज्ञापन

वहीं, पर्यटन विभाग ने सनासर में आयोजित होने वाले उत्सव की तैयारियां शुरू कर दी है। सनासर में पहली बार उत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसके आयोजन का मुख्य उद्देश्य ट्यूलिप गार्डन के बारे में ज्यादा से ज्यादा पर्यटकों को जानकारी देना है, ताकि जो पर्यटक ट्यूलिप देखने कश्मीर जाते हैं, वे सनासर या कुद में भी ट्यूलिप देख सकते हैं। विभाग के अधिकारियों ने यहां पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी होने की संभावना जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed