फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

पूर्वी लद्दाख में अदम्य साहस से दिया दुश्मन को जवाब : उपेंद्र द्विवेदी

विज्ञापन
jammu kashmir news
उधमपुर। कई मायनों में वर्ष 2021 भारतीय सशस्त्र बलों के लिये चुनौतीपूर्ण रहा है। हमने पूर्वी लद्दाख में अदम्य साहस का प्रदर्शन किया और एक आक्रामक रणनीति के तहत दुश्मन को करारा जवाब दिया। हमारे सैनिकों ने इन कठिन परिस्थितियों में अनुकरणीय साहस और धैर्य का परिचय दिया है। यह बात जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ उत्तरी कमान उपेंद्र द्विवेदी ने अलंकरण समारोह में कही।
विज्ञापन

उन्होंने उत्तरी कमान के बहादुर जवानों के ऑपरेशन रक्षक, ऑपरेशन मेघदूत और ऑपरेशन स्नो लेपर्ड में उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की। कहा कि देश की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा के लिए हम पूर्ण रूप से समर्पित हैं और सैन्य व कूटनीतिक स्तर पर सकारात्मक बातचीत के माध्यम से सीमा विवाद के स्थायी समाधान में विश्वास रखते हैं। हमारा प्रयास शांति और भाईचारे को बढ़ावा देना है जिससे द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत बनाया जा सके।
विज्ञापन

कमांडिंग इन चीफ ने कहा कि उनका ध्यान प्रत्येक घटनाक्रम पर लगातार बना हुआ है, और वह देश की भलाई के लिये हर संभव प्रयास करते रहेंगे। बहादुर सैनिक एलएसी और एलओसी पर सामरिक चुनौतियों और प्राकृतिक आपदा जैसे कोविड-19 में हर संभव सहायता प्रदान करने के लिये प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि वह कोरोना योद्धाओं के खासतौर पर आभारी हैं जिन्होंने रात-दिन परिश्रम कर लोगों को सुरक्षित रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
ऑपरेशन सद्भावना से कम हुई अवाम से दूरी
कमांडिंग इन चीफ ने कहा कि ऑपरेशन सद्भावना ने सेना और अवाम के बीच की दूरियों को कम करते हुए आपसी मेलजोल बढ़ाया है। हम सद्भावना परियोजनाओं के तहत दूरदराज के क्षेत्रों में आधारभूत स्तर पर विकास की गतिविधियों में सहायता करते हुए नागरिक प्रशासन के साथ मिलकर विकास कार्यों को अधिक सुलभ बना रहे हैं। सभी वर्गों और संस्थाओं के सामूहिक तालमेल, समन्वित प्रयास और आपसी भागीदारी से इस क्षेत्र के युवाओं के लिए बेहतर शिक्षा और रोजगार के अवसर पैदा होंगे।

-----
वीर नारियों की सराहना की
उपेंद्र द्विवेदी ने कहा कि वह विशेष रूप से उन सभी पुरस्कार विजेताओं के परिवारों के कृतज्ञ हैं, जिन्होंने कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है। उन्होंने उपस्थित सभी वीर नारियों की सराहना की जिन्होंने अपने प्रियजनों की अपूर्णीय क्षति को बहादुरी के साथ स्वीकार किया। साथ ही उन्होंने आश्वस्त किया कि वह सबके साथ मजबूती से खड़े रहेंगे और अपना पूरा समर्थन देंगे। वह इसके लिए प्रतिबद्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed