फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

जम्मू-कश्मीर में सामरिक महत्व के नौ पुलों का लोकार्पण

विज्ञापन
jammu kashmir news
उधमपुर। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में सामरिक महत्व के सड़क नेटवर्क को और मजबूती मिल गई है। मंगलवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वर्चुअल मोड से जम्मू-कश्मीर की नौ परियोजनाओं समेत बॉर्डर रोड से जुड़े 27 प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया। इसमें लद्दाख में समुद्रतल से 19 हजार फुट की ऊंचाई पर बनाई गई उमलिंग्ला दर्रे की सड़क परियोजना और किश्तवाड़-पाडर सड़क पर जम्मू-कश्मीर को लद्दाख से वैकल्पिक संपर्क देने वाला नागड़ा पुल भी शामिल है। इनमें उधमपुर जिले के दो व भद्रवाह में एक पुल का भी उद्घाटन किया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को उधमपुर जिले में बिरमा नाले पर बने दो पुलों का जिला उपायुक्त इंदु कंवल चिब ने रिबन काटा। इसी तरह से भद्रवाह में डोडा-भद्रवाह सड़क पर गतासा पुल और किश्तवाड़ जिले में किश्तवाड़-पाडर मार्ग पर डूल-गलहार के बीच नागड़ा पुल का भी लोकार्पण किया गया। नागड़ा पुल एक तरफ हिमाचल तो दूसरी तरफ लद्दाख को जम्मू-कश्मीर के साथ वैकल्पिक सड़क संपर्क देता है। इस अवसर पर अधिकारी और प्रशासन के प्रतिनिधि मौजूद थे। 35 बीआरटीएफ के कमांडर एच मूर्ति ने कहा कि रक्षा मंत्री ने 102 पुलों का उद्घाटन किया है। इनमें नौ पुल जम्मू-कश्मीर में तैयार किए गए हैं। दो बड़े पुल भद्रवाह व किश्तवाड़ में तैयार किए गए हैं। इन पुलों से लोगों को आवाजाही करने में आसानी होगी और यातायात भी सचारु रूप से चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed