{"_id":"6942f62b700391cb740096e0","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-408-1-udh1003-895-2025-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: ब्लॉक घाट और सब डिवीजन गुंदोह को इमरजेंसी एंबुलेंस मिलीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: ब्लॉक घाट और सब डिवीजन गुंदोह को इमरजेंसी एंबुलेंस मिलीं
Wed, 17 Dec 2025 11:57 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
Updated Wed, 17 Dec 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
डोडा। डीसी हरविंदर सिंह ने ऑफिस कॉम्प्लेक्स से घाट और गुंदोह के दूरदराज के इलाकों के लिए दो इमरजेंसी हेल्थ केयर एंबुलेंस सेवाओं को हरी झंडी दिखाई। इस पहल का मकसद समय पर मेडिकल सहायता सुनिश्चित करना है। खासकर दूर-दराज और पहाड़ी इलाकों के मरीजों के लिए जहां हेल्थ केयर सुविधाओं तक पहुंच एक चुनौती रही है।
डीसी ने कहा कि घाट और गुंदोह में एंबुलेंस की मांग लंबे समय से थी और जनता की भलाई को सबसे ऊपर रखते हुए जिला प्रशासन ने इन सेवाओं को प्रदान करने की पहल की। डीसी ने बताया कि जिला प्रशासन भारत सरकार की प्रमुख आउटरीच पहल प्रशासन गांव की ओर को लागू करने के लिए पूरी तरह तैयार है। इसका मकसद जमीनी स्तर पर जनता की समस्याओं, मांगों और शिकायतों को हल करना है।
यह एक हफ्ते का अभियान 19 से 25 दिसंबर तक चलेगा। सरकारी पेंशन और कल्याण योजनाओं की लिस्ट बताते हुए उन्होंने कहा कि ये योग्य लाभार्थियों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए है।
विज्ञापन
इस मौके पर एडीसी अनिल कुमार ठाकुर, चीफ प्लानिंग ऑफिसर मनीष कुमार मन्हास, चीफ मेडिकल ऑफिसर डॉ. तनवीर अहमद, ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर गुंदोह, डॉ. फारूक सलीम, बीएमओ घाट डॉ. अब्दुल गफ्फूर अहमद के अलावा जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।