{"_id":"68ffcea1890984f9f1065cad","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-408-1-sjam1014-723-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: हिडयाल चौक से टीबी अस्पताल तक सड़क 28 अक्तूबर को रहेगी बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: हिडयाल चौक से टीबी अस्पताल तक सड़क 28 अक्तूबर को रहेगी बंद
विज्ञापन
किश्तवाड़। हिडयाल चौक से टीबी अस्पताल तक सड़क पर तारकोल डालने के चलते सड़क 28 अक्तूबर को बंद रहेगी। इस संबंध में जिला प्रशासन ने आदेश जारी किया है।
जारी आदेश के अनुसार सड़क मार्ग 28 अक्तूबर को सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही के लिए अस्थायी रूप से बंद रहेगा, ताकि कार्य को सुचारू रूप से संपन्न किया जा सके।
इस संबंध में लोक निर्माण विभाग प्रभाग किश्तवाड़ के कार्यकारी अभियंता को आवश्यक निर्माण कार्य निष्पादित करने की अनुमति प्रदान की गई है। उन्हें निर्धारित समय में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही एसएसपी किश्तवाड़ को आदेश के पालन को सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए गए हैं।
प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस अवधि के दौरान वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और सहयोग प्रदान करें।