फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: जल जीवन मिशन की प्रगति की डीसी ने की समीक्षा, समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश

Tue, 11 Aug 2026 12:21 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर Updated Tue, 11 Aug 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
jammu kashmir news
किश्तवाड़। उपायुक्त किश्तवाड़ पंकज कुमार शर्मा ने सोमवार को नए डीसी परिसर में जिला जल जीवन मिशन की बैठक की अध्यक्षता की। जिले में मिशन के तहत चल रही 130 जलापूर्ति योजनाओं पर चर्चा की गई।
विज्ञापन


बैठक में जल शक्ति विभाग के अधिकारियों ने योजनाओं की वर्तमान स्थिति और लंबित मामलों की जानकारी दी। उपायुक्त ने 10 योजनाओं में जल अर्पण प्रक्रिया शुरू करने तथा जल आकलन प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने गतिविधियों की भौगोलिक रूप से चिन्हित तस्वीरें उपलब्ध कराने को भी कहा।
विज्ञापन


इसके साथ ही 13 ऐसी जलापूर्ति योजनाओं की भी समीक्षा की गई, जिनमें घरेलू नल कनेक्शन पूरे करने के लिए कम संख्या में कनेक्शन शेष हैं। उपायुक्त ने आवश्यक 15 मिलीमीटर पाइपों की खरीद जल्द सुनिश्चित करने और उच्च अधिकारियों के साथ मामला उठाने के निर्देश दिए। बैठक में पांच परियोजनाओं को मंजूरी के लिए मुख्य कार्यालय भेजे जाने की जानकारी दी गई। उपायुक्त ने इनके शीघ्र अनुमोदन के लिए लगातार समन्वय करने को कहा। जल परीक्षण प्रयोगशालाओं की समीक्षा के दौरान बताया गया कि जिले की सभी पांच प्रयोगशालाओं को मजबूत करने के लिए धनराशि का प्रस्ताव भेजा गया है। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को फील्ड टेस्टिंग किट के माध्यम से जल गुणवत्ता जांच का प्रशिक्षण देने के भी निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपायुक्त ने चालू वित्तीय वर्ष में 347 स्कूलों, 34 आंगनवाड़ी केंद्रों और 93 पंचायत घरों में छतों पर वर्षा जल संचयन ढांचे बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को योजनाओं की नियमित निगरानी, आपसी समन्वय और निर्धारित समय सीमा में कार्य पूरा करने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed