{"_id":"6a7633ae50ec7d48a00bcf0c","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-408-1-sjam1014-1675-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: जिल में शांतिपूर्ण माहौल के लिए समन्वय से काम करें एजेंसियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: जिल में शांतिपूर्ण माहौल के लिए समन्वय से काम करें एजेंसियां
विज्ञापन
किश्तवाड़। स्वतंत्रता दिवस 2026 के मद्देनज़र जिले में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने तथा विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एसएसपी किश्तवाड़ नरेश सिंह ने जिला पुलिस मुख्यालय में संयुक्त बहु-एजेंसी समन्वय केंद्र की बैठक की अध्यक्षता की।
बैठक में पुलिस, सेना, केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों तथा विभिन्न खुफिया एजेंसियों के अधिकारियों ने भाग लिया। एसएसपी ने जिले के शांतिपूर्ण माहौल को बनाए रखने के लिए सभी एजेंसियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने पर जोर दिया। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस समारोह और अन्य महत्वपूर्ण आयोजनों के दौरान किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि तथा अफवाहों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए रणनीति तैयार करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि सभी सुरक्षा एजेंसियां किसी भी महत्वपूर्ण खुफिया सूचना को तुरंत साझा करें, ताकि समय रहते संयुक्त कार्रवाई कर संभावित सुरक्षा चुनौतियों का प्रभावी ढंग से सामना किया जा सके।