फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: मचैल यात्रा को लेकर सुरक्षा तैयारियां तेज

विज्ञापन
jammu kashmir news
किश्तवाड़। श्री चंडी माता मचैल यात्रा के सफल, सुरक्षित एवं सुचारु आयोजन को लेकर जिला किश्तवाड़ में सुरक्षा व्यवस्थाओं की व्यापक समीक्षा की गई। इस संबंध में एसएसपी किश्तवाड़ नरेश सिंह की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय बैठक हुई। इसमें पुलिस, सेना, अर्धसैनिक बलों तथा विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक किश्तवाड़, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पीसी किश्तवाड़, एसडीपीओ, भारतीय सेना, सीआईएसएफ, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, ट्रैफिक पुलिस, फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज तथा सिविल प्रशासन एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

बैठक के दौरान एसएसपी किश्तवाड़ ने एक विस्तृत पावर पॉइंट प्रस्तुति के माध्यम से यात्रा के लिए तैयार किए गए सुरक्षा ढांचे और संचालन योजना की जानकारी दी। प्रस्तुति में यात्रा मार्ग, सेक्टरवार तैनाती, श्रद्धालुओं की आवाजाही के लिए निर्धारित कट-ऑफ समय तथा संचार सुविधा से वंचित क्षेत्रों (शैडो एरिया) की पहचान संबंधी विवरण साझा किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों ने यात्रा मार्ग पर सुरक्षा बलों की तैनाती, विभिन्न स्थानों पर चेक प्वाइंट स्थापित करने, सीसीटीवी निगरानी को मजबूत बनाने, संवेदनशील क्षेत्रों में ड्रोन तकनीक के उपयोग तथा रियल टाइम मॉनिटरिंग व्यवस्था की विस्तार से समीक्षा की। इसके अलावा यातायात नियंत्रण, पार्किंग प्रबंधन, आपदा प्रबंधन, चिकित्सा सुविधाओं तथा अग्निशमन सुरक्षा व्यवस्थाओं पर भी चर्चा की गई।
एसएसपी नरेश सिंह ने सभी एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय, त्वरित सूचना आदान-प्रदान और संयुक्त नियंत्रण कक्ष स्थापित करने पर विशेष जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed