फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: जैश कमांडर के मुख्य मददगार को पुलिस ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन
jammu kashmir news
किश्तवाड़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता, चार माह पहले मारा गया था आतंकी
विज्ञापन

संवाद न्यूज़ एजेंसी
किश्तवाड़। किश्तवाड़ पुलिस ने मंगलवार को छात्रू क्षेत्र से आतंकियों के मददगार को दबोचा है। सुरक्षा बलों की कार्रवाई में करीब चार माह पूर्व मारे गए आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के कमांडर सैफुल्लाह और उसके साथियों को रसद एवं अन्य सहायता उपलब्ध कराने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान मोहम्मद रफीक नाइक पुत्र गुलाम अली नाइक निवासी द्वाथर सिंहपुर (किश्तवाड़) के रूप में हुई है। उसके खिलाफ छात्रू थाने में प्राथमिकी दर्ज थी। गौरतलब है कि इस वर्ष छात्रू उपमंडल के दुर्गम पहाड़ी क्षेत्रों में चलाए गए ऑपरेशन त्राशी के दौरान सुरक्षा बलों ने सैफुल्लाह समेत आठ विदेशी आतंकियों को मार गिराया था। यह अभियान एसएसपी किश्तवाड़ नरेश सिंह के नेतृत्व में चलाया गया था।
विज्ञापन

हालांकि, आतंकियों के मारे जाने के बाद पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती उस स्थानीय नेटवर्क का पता लगाना था, जो इन आतंकियों को पिछले दो सालों से आश्रय, रसद और अन्य सहायता उपलब्ध करा रहा था। इसी कड़ी में जांच के दौरान मोहम्मद रफीक नाइक की भूमिका सामने आई। पता चला है कि आरोपी छात्रू क्षेत्र में सैफुल्लाह समूह का मुख्य संचालक और संपर्क सूत्र था। इससे पहले भी किश्तवाड़ पुलिस ने मुनीर अहमद और मश्कूर अहमद निवासी छात्रू को आतंकवादी गतिविधियों में सहयोग देने के आरोप में गिरफ्तार किया था। किश्तवाड़ पुलिस ने कहा कि आतंकी नेटवर्क और उनके सहयोगियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed