फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: भद्रवाह घटना के विरोध में किश्तवाड़ बंद का दिखा व्यापक असर

विज्ञापन
jammu kashmir news
किश्तवाड़। भद्रवाह में हुई हालिया घटना के विरोध में मुस्लिम समुदाय की ओर से दिए गए बंद के आह्वान का किश्तवाड़ जिले में व्यापक असर देखने को मिला। बंद के दौरान अधिकांश बाजार, व्यापारिक प्रतिष्ठान और अन्य व्यावसायिक गतिविधियां बंद रहीं जबकि आवश्यक सेवाओं से जुड़े प्रतिष्ठानों को सामान्य रूप से संचालित होने दिया गया।
विज्ञापन

बंद के मद्देनजर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, बाजारों और संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस तथा अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई थी। वरिष्ठ अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए थे ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे।
विज्ञापन

दिनभर बंद पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा और जिले के किसी भी हिस्से से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। लोगों ने शांति और सौहार्द का परिचय देते हुए बंद का पालन किया, जिससे पूरे जिले में अमन-चैन का माहौल बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन ने नागरिकों से भाईचारा और सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed