{"_id":"6a5bce590180716cff01be6a","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-408-1-sjam1014-1633-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: किश्तवाड़ मं नशा तस्कर की 1.30 लाख रुपये की स्कूटी अटैच की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: किश्तवाड़ मं नशा तस्कर की 1.30 लाख रुपये की स्कूटी अटैच की
विज्ञापन
किश्तवाड़। नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत किश्तवाड़ पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत एक स्कूटी को अटैच किया है। यह मौजूदा जांच के दौरान की गई तीसरी वाहन अटैचमेंट है। इसमें पुलिस की नशा कारोबारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का स्पष्ट संदेश गया है।
एसएसपी किश्तवाड़ नरेश सिंह ने बताया कि थाना किश्तवाड़ में दर्ज एफआईआर की जांच के दौरान सामने आया कि स्कूटी की कीमत करीब 1.30 लाख रुपये है। इसका इस्तेमाल नशीले पदार्थों से जुड़े अपराधों को अंजाम देने में किया गया था।
जांच में वाहन की संलिप्तता सामने आने के बाद पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया के तहत उक्त स्कूटी को अटैच कर लिया। यह कार्रवाई थाना किश्तवाड़ की टीम द्वारा एसएचओ किश्तवाड़ के नेतृत्व में, कार्यकारी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में तथा डीएसपी मुख्यालय किश्तवाड़ की निगरानी में संपन्न की गई।
विज्ञापन
एसएसपी किश्तवाड़ ने कहा कि इस अभियान के तहत पुलिस केवल नशा तस्करों की गिरफ्तारी तक सीमित नहीं है, बल्कि इस अवैध कारोबार से जुड़े संसाधनों और संपत्तियों को भी निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने दोहराया कि जिले में नशा तस्करी के नेटवर्क को पूरी तरह खत्म करने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे और इस धंधे में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।