{"_id":"6ade5ce927e5a6a62c0c4f14","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-309-1-sjam1002-104263-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: कटड़ा मैराथन में दौड़े 1000 धावक, राष्ट्रीय एकता और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: कटड़ा मैराथन में दौड़े 1000 धावक, राष्ट्रीय एकता और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया
विज्ञापन
मैराथन में भाग लेते प्रतिभागी।
- फोटो : katra news
कटड़ा। जिला पुलिस की ओर से रविवार को कटड़ा में ‘रन फॉर यूनिटी’ 10 किलोमीटर मैराथन का सफल आयोजन किया गया। इस मैराथन में देश के विभिन्न राज्यों से आए 1000 से अधिक धावकों ने भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय एकता, भाईचारा, फिटनेस, स्वस्थ जीवनशैली और खेल भावना को बढ़ावा देना रहा।
मैराथन का शुभारंभ श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड स्पोर्ट्स स्टेडियम कटड़ा से हुआ। इसके बाद धावक निर्धारित मार्ग से होते हुए अघार जित्तो मंदिर की ओर रवाना हुए। बच्चों, युवाओं, महिलाओं, पुरुषों और वरिष्ठ नागरिकों ने भी इसमें भाग लेकर एकता और स्वस्थ जीवन का संदेश दिया। 60 वर्ष से अधिक आयु के प्रतिभागियों की भागीदारी भी आकर्षण का केंद्र रही। कार्यक्रम में आईजी जम्मू जोन तेजिंदर सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके अलावा श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. प्रगति कुमार, डीआईजी उधमपुर-रियासी रेंज स्वर्ण सिंह कोतवाल, एसएसपी रियासी मुकुंद तिबरेवाल, श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी आलोक मौर्य, एसएसपी रेलवे कटड़ा रमेश चंद्र कोतवाल तथा एसपी कटड़ा कामेश्वर पुरी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। इस मैराथन में जम्मू-कश्मीर के अलावा हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, दिल्ली और देश के अन्य हिस्सों से आए धावकों ने हिस्सा लिया। विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रतिभागियों की मौजूदगी ने ‘विविधता में एकता’ के संदेश को मजबूत किया।
प्रतियोगिता के पुरुष और महिला वर्ग में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल करने वाले प्रतिभागियों को क्रमशः 12,000 रुपये, 10,000 रुपये और 8,000 रुपये की नकद राशि देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
पुरुष वर्ग के विजेता
संदीप (हरियाणा) – प्रथम स्थान
गगनदीप (पंजाब) – द्वितीय स्थान
इमरान कसाना (जम्मू-कश्मीर) – तृतीय स्थान
महिला वर्ग की विजेता:
रोबिन वर्मा – प्रथम स्थान
वंदना देवी – द्वितीय स्थान
प्रियंका शर्मा – तृतीय स्थान
इसके अतिरिक्त पुरुष एवं महिला वर्ग में शीर्ष दस स्थान प्राप्त करने वाले धावकों को भी मुख्य अतिथि द्वारा मंच पर पदक देकर सम्मानित किया गया। वहीं, दौड़ सफलतापूर्वक पूरी करने वाले सभी प्रतिभागियों को उनकी भागीदारी के लिए फिनिशर मेडल और प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।