{"_id":"6a85f4b22506ad61130de8f3","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-309-1-sjam1002-103929-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: सेरबड़ में सड़क निर्माण शुरू, 10.70 करोड़ खर्च होंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: सेरबड़ में सड़क निर्माण शुरू, 10.70 करोड़ खर्च होंगे
विज्ञापन
कटड़ा। श्री माता वैष्णो देवी विधानसभा क्षेत्र में सड़क संपर्क एवं ग्रामीण बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में कदम उठाते हुए विधायक बलदेव राज शर्मा ने बुधवार को कटड़ा के गांव सेरबड़ में 10.70 करोड़ रुपये की लागत वाली सड़क परियोजना का विधिवत शुभारंभ किया।
इस अवसर पर उन्होंने पीएमजीएसवाई के तहत सेरबड़ से गुन्नी रोड के निर्माण एवं रखरखाव कार्य को शुरू करवाया। यह सड़क परियोजना क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। सड़क बनने से सेरबड़, उधन और आसपास के गांवों के लोगों को बेहतर, सुरक्षित एवं सुगम यातायात सुविधा उपलब्ध होगी। साथ ही विभिन्न बस्तियों के बीच संपर्क मजबूत होने से लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं, बाजार तथा अन्य जरूरी सुविधाओं तक पहुंच में भी राहत मिलेगी।
परियोजना के शुभारंभ पर स्थानीय लोगों ने विधायक बलदेव राज शर्मा का आभार जताते हुए कहा कि उन्होंने क्षेत्र की लंबे समय से लंबित सड़क संबंधी मांग को गंभीरता से लेते हुए व्यक्तिगत हस्तक्षेप और लगातार प्रयासों के माध्यम से इसे धरातल पर उतारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क संपर्क को मजबूत करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। बेहतर सड़कें क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास की आधारशिला हैं तथा इनके माध्यम से लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और बाजार जैसी आवश्यक सुविधाओं तक सुगम पहुंच मिलती है।