फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: धूप के बाद हल्की बूंदाबांदी, त्रिकुटा पर्वत पर धुंध से हेलिकॉप्टर सेवा प्रभावित रही

विज्ञापन
jammu kashmir news
कटड़ा। धर्मनगरी कटड़ा सहित श्री माता वैष्णो देवी के भवन क्षेत्र में सोमवार को मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिला। सुबह से दोपहर तक मौसम साफ रहा और धूप खिली रही। इससे मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान किसी विशेष परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। हालांकि, दोपहर बाद मौसम ने करवट ली और हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई।
विज्ञापन

मौसम साफ रहने के कारण सुबह के समय हेलिकॉप्टर सेवा भी कुछ समय तक सुचारु रही। बाद में त्रिकुटा पर्वत की ऊंची चोटियों पर अचानक धुंध छा जाने के कारण हेलिकॉप्टर सेवा को रोकना पड़ा। इससे हेलिकॉप्टर से यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं को कुछ समय के लिए इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

दूसरी ओर जबसे बरसात शुरू हुई है पारंपरिक मार्ग से बिना किसी बाधा के श्रद्धालु भवन की ओर आगे लगातार बढ़ रहे हैं। पारंपरिक मार्ग से मां वैष्णो देवी के भवन की ओर जाने वाले श्रद्धालुओं में उत्साह बना रहा। श्रद्धालु ‘जय माता दी’ के जयकारे लगाते हुए अपनी यात्रा जारी रखते नजर आए। शाम करीब 5 बजे तक लगभग 12 हजार श्रद्धालु पंजीकरण करवाकर पारंपरिक मार्ग से भवन की ओर प्रस्थान कर चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हेलिकॉप्टर सेवा प्रभावित होने के बाद श्रद्धालुओं ने यात्रा के लिए घोड़ा, पिट्ठू और पालकी सहित अन्य उपलब्ध सुविधाओं का सहारा लिया। मौसम में बदलाव के बावजूद यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं की आवाजाही जारी रही। श्राइन बोर्ड और प्रशासन की ओर से भी मौसम की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। सोमवार सुबह से मौसम साफ रहने के बाद श्राइन बोर्ड ने हिमकोटी मार्ग पर सुबह 7:00 बजे बैटरी कार के लिए मार्ग खोला था लेकिन दोपहर में मौसम खराब होने के बाद मार्ग फिर बंद कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed