{"_id":"6a7634a8dbf060d315092901","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-309-1-sjam1002-103873-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: खराब मौसम के चलते बैटरी कार और हेलिकॉप्टर सेवा रही प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: खराब मौसम के चलते बैटरी कार और हेलिकॉप्टर सेवा रही प्रभावित
विज्ञापन
कटड़ा। धर्मनगरी सहित मां वैष्णो देवी के दरबार में पल-पल बदल रहे मौसम के बीच मां वैष्णो देवी की यात्रा शुक्रवार को पारंपरिक मार्ग से जारी रही। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को बीच-बीच में हल्की बारिश का सामना करना पड़ा। मौसम को देखते हुए श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनजर श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने बैटरी कार मार्ग को बंद रखा है, जिसके चलते बैटरी कार सेवा भी स्थगित रही।
वहीं, शुक्रवार को दिनभर त्रिकुटा पर्वत पर बादलों का जमघट रहने के कारण हेलिकॉप्टर सेवा भी प्रभावित रही। हालांकि श्रद्धालुओं को यात्रा मार्ग पर घोड़ा, पिट्ठू और पालकी आदि सेवाएं लगातार उपलब्ध होती रहीं। श्रद्धालु इन सुविधाओं का लाभ उठाते हुए पारंपरिक मार्ग से मां वैष्णो देवी भवन की ओर बढ़ते रहे। मां वैष्णो देवी भवन और भैरव घाटी के बीच चलने वाली रोपवे सेवा भी सुचारू रही। इसका लाभ उठाकर श्रद्धालु भैरव घाटी पहुंचकर बाबा भैरवनाथ के चरणों में नतमस्तक हो रहे हैं।
मौसम में लगातार हो रहे बदलाव और बीच-बीच में बारिश को देखते हुए यात्रा मार्ग पर जगह-जगह आपदा प्रबंधन दल, श्राइन बोर्ड प्रशासन, पुलिस तथा सीआरपीएफ के अधिकारी और जवान तैनात रहे। सुरक्षा कर्मियों की ओर से यात्रा की लगातार निगरानी की जा रही है। साथ ही श्रद्धालुओं को सतर्क रहने और प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की जा रही है। शुक्रवार को श्रद्धालु पंजीकरण करवाने के बाद परिवार और मित्रों के साथ जयकारे लगाते हुए भवन की ओर रवाना होते रहे। दोपहर पांच बजे तक करीब 15 हजार 500 श्रद्धालु पंजीकरण करवाकर मां वैष्णो देवी भवन की ओर प्रस्थान कर चुके थे। देश भर से मां वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला देर शाम तक जारी रहा।