फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: वैष्णो देवी यात्रा स्थगित होने से श्रद्धालु बिना दर्शन लौट रहे

विज्ञापन
jammu kashmir news
रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के इंतजार में बैठे श्रद्धालु।  - फोटो : katra news
कटड़ा। पिछले तीन दिनों से लगातार खराब मौसम को देखते हुए श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने सोमवार को भी यात्रा स्थगित रखने का निर्णय लिया। यात्रा बंद रहने के कारण धर्मनगरी में करीब 20 से 25 हजार से अधिक श्रद्धालु यात्रा शुरू होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने ट्रेन की टिकट बुक होने के कारण अपने घरों की ओर लौटना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

यात्रा स्थगित होने के चलते शनिवार से कटड़ा में रुके कई श्रद्धालु कटड़ा रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड से अपने गंतव्य की ओर रवाना होते देखे गए। वहीं जो श्रद्धालु अभी भी यात्रा बहाल होने की उम्मीद में कटड़ा में ठहरे हुए हैं वे नौ देवी मंदिर, बाबा धनसर, देवामाई मंदिर तथा प्रथम पड़ाव भूमिका मंदिर सहित अन्य धार्मिक स्थलों के दर्शन के लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

दिनभर श्रद्धालु यात्रा बहाली की जानकारी लेने के लिए श्राइन बोर्ड कार्यालय और विभिन्न सूचना केंद्रों का रुख करते रहे। हालांकि मौसम की स्थिति में कोई विशेष सुधार नहीं होने के कारण यात्रा पुनः शुरू नहीं की जा सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि मौसम विभाग ने 23 जुलाई तक क्षेत्र में भारी बारिश और खराब मौसम की संभावना जताई है। इसी के मद्देनजर श्राइन बोर्ड ने शनिवार रात एहतियात के तौर पर यात्रा स्थगित कर दी थी, जो सोमवार तक जारी रही।

रविवार देर रात हुई तेज बारिश के कारण बैटरी कार मार्ग, भैरव घाटी मार्ग तथा पारंपरिक यात्रा मार्ग के कुछ हिस्सों में आंशिक भूस्खलन और पत्थर गिरने की घटनाएं सामने आई हैं। प्रभावित मार्गों को साफ करने और सुरक्षित बनाने के लिए आपदा प्रबंधन दल, श्राइन बोर्ड प्रशासन तथा सफाई कर्मचारी लगातार जुटे हुए हैं। यात्रा बंद होने के कारण दर्शनी ड्योढ़ी, बाणगंगा, चरणपादुका, अर्धकुंवारी, भवन और भैरव घाटी क्षेत्र में सामान्य दिनों की तुलना में पूरी तरह सन्नाटा पसरा रहा। हालांकि माता के दरबार में नियमित पूजा-अर्चना और अन्य धार्मिक अनुष्ठान जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed