{"_id":"6a5e72d2efd9cfa029084275","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-309-1-sjam1002-103791-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: श्राइन बोर्ड ने कटड़ा में फंसे श्रद्धालुओ के लिए लंगर लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: श्राइन बोर्ड ने कटड़ा में फंसे श्रद्धालुओ के लिए लंगर लगाया
विज्ञापन
श्राइन बोर्ड द्वारा श्रद्धालुओं के लिए निशुल्क लंगर लगाया
- फोटो : katra news
कटड़ा। खराब मौसम के मद्देनजर श्री माता वैष्णो देवी यात्रा के अस्थायी रूप से स्थगित होने के बाद श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने कटड़ा में फंसे श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्थाएं की हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा एवं कल्याण को ध्यान में रखते हुए श्राइन बोर्ड द्वारा निशुल्क लंगर सेवा शुरू की गई है।
श्राइन बोर्ड के अध्यक्ष एवं जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के निर्देशों पर बोर्ड प्रशासन ने अपने सभी संसाधनों को सक्रिय करते हुए प्रभावित श्रद्धालुओं को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
श्राइन बोर्ड द्वारा कटड़ा बस स्टैंड के समीप स्थित निहारिका परिसर में निशुल्क लंगर की व्यवस्था की गई है, जहां यात्रा बहाल होने का इंतजार कर रहे श्रद्धालुओं को मुफ्त भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके साथ ही बोर्ड के अधिकारी श्रद्धालुओं को आवश्यक सहायता भी प्रदान कर रहे हैं।
विज्ञापन
श्राइन बोर्ड विभिन्न संचार माध्यमों के जरिए लगातार मौसम संबंधी ताजा जानकारी एवं यात्रा से जुड़ी सलाह जारी कर रहा है, ताकि श्रद्धालु स्थिति से अवगत रहें। जिला प्रशासन एवं अन्य संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित कर पूरे घटनाक्रम पर चौबीस घंटे नजर रखी जा रही है। श्राइन बोर्ड ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे धैर्य बनाए रखें और केवल श्राइन बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक सूचनाओं एवं एडवाइजरी पर ही भरोसा करें।