{"_id":"6a5d22e562bd623af60ee510","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-309-1-sjam1002-103788-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: वैष्णो देवी भवन के पास अश्लील हरकत करने वाले दो आरोपी पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: वैष्णो देवी भवन के पास अश्लील हरकत करने वाले दो आरोपी पकड़े
विज्ञापन
कटड़ा। रियासी ज़िला पुलिस ने भवन के बाज़ार क्षेत्र के पास हुई अश्लील और अनुचित हरकत के मामले में दो आरोपियों को हिरासत में लिया है।
17 जुलाई को भवन पुलिस स्टेशन की टीम को भवन बाज़ार क्षेत्र के पास चार लोगों (दो लड़के और दो लड़कियों) द्वारा कथित तौर पर की गई एक अश्लील और अनुचित हरकत के बारे में जानकारी मिली।
बताया गया कि इस घटना से चल रही श्री माता वैष्णो देवी यात्रा में बाधा उत्पन्न हुई और तीर्थयात्रियों की धार्मिक भावनाएं आहत हुईं। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया। मामले का तुरंत संज्ञान लेते हुए पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया। एक आरोपी की पहचान प्रीतम सिंह निवासी तलवाड़ा, ज़िला रियासी के रूप में हुई है, जबकि दूसरा आरोपी नाबालिग है। मामले में शामिल बाकी आरोपियों का पता लगाने के प्रयास जारी हैं।