फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: यात्रा स्थगित होने से कटड़ा में रुके 10 हजार से अधिक श्रद्धालु कटड़ा में रुके

विज्ञापन
jammu kashmir news
श्रद्धालु यात्रा खुलने का इंतजार करते हुए। - फोटो : katra news
कटड़ा। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने शनिवार देर रात से रविवार सुबह तक हुई मूसलाधार बारिश और भूस्खलन के चलते मां वैष्णो देवी की यात्रा को फिलहाल अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया है। यात्रा स्थगित होने के कारण करीब 10 हजार से अधिक श्रद्धालु कटड़ा में रुके हुए हैं और यात्रा दोबारा शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

भारी बारिश के कारण जनजीवन भी प्रभावित हुआ है। रविवार को भी त्रिकुटा पर्वत पर लगातार बादल छाए रहे। स्थानीय प्रशासन, पुलिस तथा श्राइन बोर्ड मौसम की स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक शनिवार रात हुई तेज बारिश के चलते मां वैष्णो देवी के महत्वपूर्ण बैटरी कार मार्ग के सत्या भोजनालय क्षेत्र में पहाड़ी से चट्टानें, कंकड़-पत्थर और मलबा आ गिरा है। इसके अलावा भैरव घाटी मार्ग पर भी आंशिक भूस्खलन हुआ है। इन घटनाओं के बाद श्राइन बोर्ड के आपदा प्रबंधन दल, सफाई कर्मचारी और अन्य संबंधित विभागों की टीमें युद्धस्तर पर मार्गों को बहाल करने में जुटी हुई हैं। यात्रा स्थगित होने के कारण श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए श्राइन बोर्ड प्रशासन द्वारा आवश्यक प्रबंध किए गए हैं। बड़ी संख्या में श्रद्धालु स्थानीय होटलों, गेस्ट हाउसों और धर्मशालाओं में ठहरे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को दिनभर बारिश नहीं हुई, लेकिन आसमान में बादल छाए रहे और त्रिकुटा पर्वत पर भी घने बादलों का डेरा बना रहा। मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों को देखते हुए हेलिकॉप्टर सेवा, बैटरी कार सेवा, रोपवे तथा केबल कार सेवाएं भी फिलहाल बंद रखी गई हैं। यात्रा स्थगित होने के चलते अधिकांश श्रद्धालु दिनभर प्रवेश द्वार दर्शनी ड्योढ़ी पर पहुंचकर मां वैष्णो देवी को नमन करते तथा यात्रा शीघ्र शुरू होने की प्रार्थना करते नजर आए। और कुछ लोग पंजीकरण कक्ष में कक्ष खुलने का इंतजार करते भी देखे गए |

मौसम विभाग ने आगामी 24 जुलाई तक जिला रियासी सहित जम्मू संभाग के कई जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी जारी करते हुए येलो अलर्ट घोषित किया है। इसी चेतावनी को ध्यान में रखते हुए श्राइन बोर्ड प्रशासन ने यात्रा को अस्थायी रूप से स्थगित रखा है। काउंटर पर भी यात्रा के स्थगित होने की मुनादी की जा रही है। मौसम में सुधार होने पर यात्रा शुरू होने की संभावना है।श्रद्धालु
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed