{"_id":"6a53def71b58325f8e0792db","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-309-1-sjam1002-103763-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: त्रिकुटा पर्वत पर धुंध न छाने से हेलिकॉप्टर सेवा जारी रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: त्रिकुटा पर्वत पर धुंध न छाने से हेलिकॉप्टर सेवा जारी रही
विज्ञापन
कटड़ा। धर्मनगरी सहित श्री माता वैष्णो देवी भवन पर रविवार को दिन भर बादल छाए रहे और मौसम सुहावना बना रहा। हालांकि त्रिकुटा पर्वत पर धुंध न होने से कटड़ा से सांझी छत के लिए हेलिकॉप्टर सेवा लगभग जारी रही। दोपहर के समय हल्की बारिश भी हुई।
मौसम में बदलाव के बावजूद श्रद्धालुओं की आस्था और उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी। श्रद्धालु पूरे जोश और श्रद्धा के साथ मां वैष्णो देवी के भवन की ओर निरंतर प्रस्थान करते रहे। फिलहाल यात्रा पूरी तरह सुचारू बनी हुई है और सभी यात्रा मार्ग खुले हैं।
मौसम की स्थिति को देखते हुए श्राइन बोर्ड प्रशासन, पुलिस विभाग, सीआरपीएफ तथा आपदा प्रबंधन दल के अधिकारी और जवान विभिन्न स्थानों पर तैनात हैं तथा यात्रा पर लगातार निगरानी रखे हुए हैं। श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने तथा किसी भी आपात स्थिति में निकटतम सूचना केंद्र से संपर्क करने की सलाह दी जा रही है।
विज्ञापन
श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए यात्रा मार्ग पर श्राइन बोर्ड के सफाई कर्मचारी लगातार सेवाएं दे रहे हैं। यात्रा के दौरान बैटरी कार सेवा और भैरव घाटी रोपवे सेवा भी सामान्य रूप से उपलब्ध रही। इसके अलावा श्रद्धालु घोड़ा, पिट्ठू और पालकी सेवाओं का लाभ उठाकर भी भवन की ओर बढ़ते रहे। मौसम के बदलते मिजाज के बीच श्रद्धालुओं का आगमन लगातार जारी है। श्रद्धालु आरएफआईडी यात्रा पर्ची प्राप्त कर परिवार और मित्रों के साथ भवन की ओर रवाना होते रहे। यात्रा की निगरानी के लिए कटड़ा और भवन स्थित इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से लगातार स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
श्राइन बोर्ड और स्थानीय प्रशासन के अधिकारी यात्रा को सुरक्षित एवं सुचारू बनाए रखने के लिए लगातार समन्वय बनाए हुए हैं। रविवार शाम पांच बजे तक करीब 22 हजार श्रद्धालु पंजीकरण करवाकर भवन की ओर रवाना हो चुके थे जबकि श्रद्धालुओं का आगमन जारी रहा।