फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: कटड़ा में पंजीकरण कक्ष के समय में बदलाव, अब सुबह 5 बजे से खुलेंगे

विज्ञापन
jammu kashmir news
कटड़ा। धर्मनगरी में श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड (एसएमवीडीएसबी) ने पंजीकरण कक्ष खुलने के समय में बदलाव किया है। अब कक्ष खुलने का समय एक घंटा घटा दिया है। पहले पंजीकरण कक्ष सुबह 4 से 10 बजे रात तक खुले रहते थे। अब शनिवार से सुबह पांच बजे से रात 10 बजे तक खुले रहेंगे। समय में कटौती के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन

वहीं धर्मनगरी कटड़ा सहित श्री माता वैष्णो देवी भवन क्षेत्र में शुक्रवार को मौसम ने अचानक करवट ले ली। सुबह से दोपहर तक आसमान में घने बादल छाए रहे और उमस भरी गर्मी ने श्रद्धालुओं व स्थानीय लोगों को परेशान किए रखा। दोपहर बाद करीब दो घंटे तक हुई मूसलाधार बारिश से मौसम सुहावना हो गया और लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली। हालांकि त्रिकुटा पर्वत पर कोहरे के चलते हेलिकॉप्टर सेवा प्रभावित रही। जानकारी के मुताबिक शाम 5:00 बजे तक शुक्रवार को 19000 के करीब श्रद्धालु मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए भवन की ओर प्रस्थान कर चुके थे।
विज्ञापन

बारिश के बाद कटड़ा और त्रिकुटा पर्वत की वादियों में ठंडी हवाएं चलने लगीं, जिससे यात्रा मार्ग पर पैदल चल रहे श्रद्धालुओं को भी राहत महसूस हुई। हालांकि त्रिकुटा पर्वत पर घना कोहरा और बादलों का डेरा बने रहने के कारण हेलिकॉप्टर सेवा प्रभावित रही। हेलिकॉप्टर से यात्रा करने के लिए पहले से ऑनलाइन टिकट बुक करा चुके अनेक श्रद्धालुओं को सेवा बाधित होने के कारण निराश होकर लौटना पड़ा या फिर वैकल्पिक व्यवस्था अपनानी पड़ी। मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद श्री माता वैष्णो देवी की यात्रा अन्य सभी माध्यमों से सुचारू रूप से जारी रही। श्रद्धालु पैदल, घोड़े, पालकी और पिट्ठू सेवाओं के माध्यम से लगातार भवन की ओर प्रस्थान करते रहे। यात्रा मार्ग पर श्रद्धालु पूरे उत्साह के साथ माता के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ते नजर आए। बारिश के बाद धर्मनगरी कटड़ा का मौसम पूरी तरह खुशनुमा हो गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी से राहत मिलने के कारण लोगों ने भी राहत की सांस ली। वहीं, प्रशासन और श्राइन बोर्ड की ओर से यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं लगातार जारी रखी गईं। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक क्षेत्र में बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed