{"_id":"69e3dd602c0094aa7b053f55","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-309-1-sjam1002-103398-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: कटड़ा में वैष्णो देवी ट्रैक और आसपास के पहाड़ी क्षेत्रों की सुरक्षा कड़ी, डीआईजी-एसएसपी ने किया पैदल दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: कटड़ा में वैष्णो देवी ट्रैक और आसपास के पहाड़ी क्षेत्रों की सुरक्षा कड़ी, डीआईजी-एसएसपी ने किया पैदल दौरा
डीआईजी व एसएसपी सहित अधिकारी वैष्णो देवी की पहाड़ियों के साथ सटे पहाड़ी इलाकों में पैदल दौरा कर
- फोटो : katra news
Link Copied
कटड़ा। विश्व प्रसिद्ध तीर्थ स्थल माता वैष्णो देवी मंदिर और उससे जुड़े ट्रैक व आसपास के संवेदनशील पहाड़ी इलाकों की सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी कड़ी में आज डीआईजी उधमपुर-रियासी रेंज शिव कुमार शर्मा ने एसएसपी रियासी मुकुंद तेबरीवालके साथ मिलकर व्यापक सुरक्षा समीक्षा की।
विज्ञापन
अधिकारियों ने कटड़ा धर्मनगरी, वैष्णो देवी ट्रैक तथा उससे सटे दूरदराज के पहाड़ी क्षेत्रों गोबिया गांव, सुल्ल, रिमिंडी और देवी पिंडियां का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के साथ-साथ समन्वय बैठक आयोजित कर विभिन्न एजेंसियों के बीच तालमेल को और बेहतर बनाने पर जोर दिया।
विज्ञापन
डीआईजी और एसएसपी ने खुद पैदल गश्त करते हुए इन दुर्गम इलाकों का निरीक्षण किया और देवी पिंडियां ट्रैक पर यात्रा कर रहे श्रद्धालुओं से सीधे बातचीत कर उनकी सुरक्षा और सुविधाओं के बारे में फीडबैक लिया। अधिकारियों की इस पहल से यात्रियों में सुरक्षा को लेकर विश्वास और मजबूत हुआ। इस मौके पर बीडीजी (ग्राम रक्षा समूह) को सक्रिय करने पर विशेष जोर दिया गया, ताकि स्थानीय स्तर पर भी निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा सके। अधिकारियों ने संबंधित थाना प्रभारी (एसएचओ), एसडीपीओ और चौकी इंचार्ज काकड़ियाल को निर्देश दिए कि क्षेत्र में नियमित गश्त, सघन चेकिंग और सतर्क निगरानी सुनिश्चित की जाए। अधिकारियों ने आम जनता और स्थानीय निवासियों से भी अपील की कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि, असामाजिक तत्व या राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों की जानकारी तुरंत पुलिस प्रशासन को दें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके। प्रशासन की इस सक्रियता से साफ है कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यात्रा को सुरक्षित व सुचारू बनाए रखने के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।