फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: कटड़ा में भी राजपूत सभा के सदस्य श्राइन बोर्ड कार्यालय के बाहर अनशन पर बैठे

विज्ञापन
jammu kashmir news
राजपूत सभा के सदस्य श्राइन बोर्ड कार्यालय के बाहर अनशन पर बैठे हुए - फोटो : katra news
कटड़ा। मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस सीटों के आवंटन के मुद्दे को लेकर विरोध प्रदर्शन तेज हो गया। इसी कड़ी में सोमवार को राजपूत सभा के सदस्य श्राइन बोर्ड कार्यालय के बाहर अनशन पर बैठ गए। अनशनकारियों ने श्राइन बोर्ड व प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मौके पर पुलिस के जवान भी तैनात रहे।
विज्ञापन

सुबह करीब 10 बजे राजपूत सभा कटड़ा के प्रधान साहिल ठाकुर के नेतृत्व में सभा के पदाधिकारी और सदस्य श्राइन बोर्ड कार्यालय के बाहर एकत्रित हुए। अपनी मांगों को लेकर अनशन शुरू किया। इस अनशन में सीनियर उप प्रधान सयम सिंह राजपूत और उप प्रधान कमल सिंह भी शामिल रहे। राजपूत सभा के पदाधिकारी और सदस्य शाम करीब 5 बजे तक अनशन पर बैठे रहे। इस दौरान वक्ताओं ने मांग की कि मेडिकल कॉलेज के मुद्दे पर पुनर्विचार किया जाए और स्थानीय लोगों को विश्वास में लेकर ही कोई अंतिम निर्णय लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed