फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: अर्ली पंचायत के टन गांव में सड़क निर्माण का कार्य शुरू

विज्ञापन
jammu kashmir news
कटड़ा। अर्ली पंचायत के टन गांव के लिए वर्षों से प्रतीक्षित सड़क निर्माण कार्य का मंगलवार को शुभारंभ हो गया। कटड़ा के विधायक बलदेव राय शर्मा ने गांव को जोड़ने वाले मार्ग का उद्घाटन कर निर्माण कार्य की शुरुआत करवाई। यह सड़क करीब 850 मीटर लंबी होगी, जिस पर लगभग एक करोड़ रुपये की लागत आएगी।
विज्ञापन

इस अवसर पर विधायक बलदेव राय शर्मा ने कहा कि क्षेत्र के दूरदराज़ और पिछड़े गांवों को मूलभूत सुविधाओं से जोड़ना उनकी प्राथमिकता है। टन गांव के लोग पिछले कई दशकों से सड़क की मांग कर रहे थे, जिसे अब पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सड़क के बन जाने से गांव के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और कृषि कार्यों को भी सीधा लाभ पहुंचेगा। स्थानीय ग्रामीणों ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि पिछले करीब 50 वर्षों में पहली बार गांव तक पक्की सड़क का निर्माण होने जा रहा है। अब तक लोगों को कच्चे और कठिन रास्तों से होकर आना-जाना पड़ता था जिससे बरसात और सर्दियों में भारी परेशानी होती थी। सड़क बनने से गांव का विकास तेज़ होगा और क्षेत्र मुख्य मार्ग से बेहतर तरीके से जुड़ पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed