{"_id":"694849694953919c6009083c","slug":"jammu-kashmir-news-udhampur-news-c-309-1-sjam1002-102837-2025-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udhampur News: कटड़ा में दर्शनी ड्योढ़ी से हुई पल्स पोलियो अभियान की शुरूआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udhampur News: कटड़ा में दर्शनी ड्योढ़ी से हुई पल्स पोलियो अभियान की शुरूआत
विज्ञापन
कटड़ा। धर्मनगरी में पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत मां वैष्णो देवी के प्रवेश द्वार दर्शनी ड्योढ़ी से की गई। यहां कार्यक्रम का उद्घाटन श्री माता वैष्णो देवी विधानसभा क्षेत्र के विधायक बलदेव राज शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि किया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं के बच्चों को भी पोलियो की बूंदे पिलाई गईं।|
इस अवसर पर विधायक बलदेव राज शर्मा ने कहा कि पल्स पोलियो अभियान बच्चों को पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलाने की अपील की।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि कटड़ा उपमंडल में पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने के लिए कुल 59 बूथ, 7 ट्रांजिट टीमें तथा एक मोबाइल टीम गठित की गई है।