फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: भाजपा कार्यकर्ता संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करें

विज्ञापन
jammu kashmir news
कटड़ा। प्रदेश भाजपा ने शनिवार को संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया। इसमें पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने कार्यकर्ताओं के साथ विस्तृत वार्ता कर आगामी राजनीतिक और संगठनात्मक रणनीतियों पर विचार-विमर्श किया। इसमें कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने का आह्वान किया गया।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता भाजपा जम्मू-कश्मीर प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद सत शर्मा, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुनील शर्मा और भाजपा के संगठन महामंत्री अशोक कौल ने की। बैठक में प्रदेश नेतृत्व ने स्पष्ट किया कि आने वाले समय में पार्टी का मुख्य फोकस बूथ सुदृढ़ीकरण, आमजन से प्रत्यक्ष संवाद तथा केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को लाभार्थियों तक पारदर्शी ढंग से पहुंचाना रहेगा।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष सत शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा का आधार उसकी संगठनात्मक शक्ति है। प्रत्येक कार्यकर्ता जनता के बीच विश्वास और सेवा का पुल बने, यही हमारी प्राथमिकता है। नेता प्रतिपक्ष सुनील शर्मा ने कहा कि कार्यकर्ताओं का समर्पण ही पार्टी की सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने कहा कि जमीनी स्तर पर जनसमस्याओं को समझना और उनका समाधान सुनिश्चित करना भाजपा की पहचान है। संगठन महामंत्री अशोक कौल ने बूथ प्रबंधन को मजबूत करने मतदाता संपर्क अभियान को गति देने और सोशल आउटरीच कार्यक्रमों को और व्यापक बनाने पर विशेष जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में भाजपा प्रदेश महामंत्री गोपाल महाजन, जिला अध्यक्ष रोहित दुबे, विधायक श्री माता वैष्णो देवी विधानसभा बलदेव राज शर्मा, विधायक रियासी कुलदीप राज दुबे सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे जनता के बीच पहुंचकर सरकार की उपलब्धियों को उजागर करें। जनसमस्याओं को प्राथमिकता दें और संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed