फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Udhampur News ›   jammu kashmir news

Udhampur News: वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए किया करार

विज्ञापन
jammu kashmir news
कटड़ा। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने वैष्णो देवी आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए टिहरी हाइड्रो डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (टीएचडीसीआईएल) और भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (जीएसआई) के साथ करार किया है। यह फैसला एलजी मनोज सिन्हा की अध्यक्षता में आयोजित बोर्ड की हाल ही में हुई बैठक के दौरान लिया गया है।
विज्ञापन

एमओयू पर श्राइन बोर्ड के अतिरिक्त सीईओ आलोक कुमार मौर्य, टीएचडीसीआईएल के महाप्रबंधक डिजाइन नीरज अग्रवाल और जीएसआई एनआर के उप महानिदेशक संजीव कुमार ने हस्ताक्षर किए। यह साझेदारी तीनों संगठनों के बीच विशेषज्ञता और संसाधनों को साझा करने की सुविधा भी प्रदान करेगी।
विज्ञापन

बता दें, श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए खतरा बने पत्थरों और भूस्खलन से जुड़े जोखिमों को कम करने के लिए श्राइन बोर्ड 2012 से टीएचडीसीआईएल के साथ काम कर रहा है। टीएचडीसीआईएल ने अब तक 28 स्थलों का सुधार किया है जिन्हें यात्रा मार्ग पर भूस्खलन और पत्थर गिरने के सबसे संवेदनशील क्षेत्रों के रूप में पहचाना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed